मुंबई इंडियंस द्वारा 8 करोड़ में खरीदे जाने के बाद वायरल हुआ जोफ्रा आर्चर का 8 साल पुराना ट्वीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस द्वारा 8 करोड़ में खरीदे जाने के बाद वायरल हुआ जोफ्रा आर्चर का 8 साल पुराना ट्वीट

RR और SRH के साथ एक कड़ी लड़ाई के बाद आर्चर को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदा।

Jofra Archer. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jofra Archer. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंग्लैंड के तेजतर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये में टीम में शामिल करने में कामयाब रही, जो उनके 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस से चार गुना अधिक था। जब इस पेसर का नाम ऑक्शन में आया, तो ऐसा लग रहा था कि मुंबई 26 वर्षीय आर्चर की सेवाओं को हासिल करने और उनके बेस प्राइस पर बोली लगाने की प्लान बनाकर आई थी।

हालांकि, आर्चर की पूर्व फ्रेंचाइजी, राजस्थान रॉयल्स भी अपने स्टार खिलाड़ी को छोड़ने के मूड में नहीं थी और उसे वापस लेना चाहती थी। उन्होंने उनके लिए तेज बोली लगाई लेकिन दुर्भाग्य से पैसों की कमी के कारण उन्हें बीच में बोली छोड़ना पड़ा। जब राजस्थान ने 6.50 करोड़ रुपये की बोली छोड़ी तब ऑक्शन टेबल पर मुंबई को टक्कर देने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद मैदान में उतरी। लंबी बोली के बाद, आर्चर को मुंबई ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा।

2013 और 2014 में जोफ्रा आर्चर ने किया था ट्वीट

जैसे ही आर्चर मुंबई में शामिल हुए फैंस उनके पुराने ट्वीट्स को निकालने लगे। आर्चर को हमेशा एक भविष्यवक्ता के रूप में संदर्भित किया गया है, क्योंकि उन्होंने कुछ मौकों पर ऐसे ट्वीट्स किए हैं जो बाद में सही साबित हुए। मुंबई द्वारा उनको खरीदे जाने के बाद, आर्चर के कुछ पुराने ट्वीट फिर से सामने आए, जिसमें उन्होंने 2013 में ‘मुंबई या आरआर’ ट्वीट किया था।

शायद उन्होंने यह ट्वीट बोली लगाने की लड़ाई की भविष्यवाणी के लिए की थी। इसके बाद 2014 का एक और ट्वीट सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मुंबई इसके लायक है’ और इस पर उनकी नई फ्रेंचाइजी मुंबई ने चुटीले अंदाज में अब जवाब दिया है, उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ‘हां हम जानते हैं’।

यहां देखिए जोफ्रा आर्चर का दोनों ट्वीट

पिछले साल के बाद से, आर्चर लगभग एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और उनकी अनुपस्थिति थोड़ी और लंबी होगी  क्योंकि यह बताया गया था कि उनकी दाहिनी कोहनी में फ्रैक्चर को एक और ऑपरेशन की आवश्यकता है। आर्चर आईपीएल के इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे लेकिन अगले सीजन से खेलेंगे। 12 फरवरी को बेंगलुरु में IPL 2020 के लिए मेगा ऑक्शन शुरू हुआ। इस वक्त पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इस मेगा ऑक्शन पर है।

close whatsapp