SA20, 2025: जोनाथन ट्रोट को प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20, 2025: जोनाथन ट्रोट को प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया

यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट 9 जनवरी से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा।

Jonathan Trott (Photo Source: X/Twitter)
Jonathan Trott (Photo Source: X/Twitter)

SA20 के आगामी सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी जोनाथन ट्रोट को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। बता दें, यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट 9 जनवरी से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा। जोनाथन ट्रोट ग्राहम फोर्ड की जगह प्रिटोरिया कैपिटल्स की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे।

जोनाथन ट्रोट साल 2022 से अफगानिस्तान पुरुष टीम के मुख्य कोच रहे हैं और उनकी कोचिंग में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बता दें, अफगानिस्तान ने जोनाथन ट्रोट की कोचिंग में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

अफगानिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। यहां तक कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को भी मात दी थी। हालांकि, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की खुद पुष्टि की है कि जोनाथन ट्रोट SA20 के आगामी सीजन में उनकी टीम की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे।

यह रहा प्रिटोरिया कैपिटल्स का ट्वीट:

प्रिटोरिया कैपिटल्स की बात की जाए तो 2024 सीजन में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था और अंक तालिका में तीन जीत और छह हार के साथ वो पांचवें पायदान पर थे। पहले सीजन में टीम रनर अप थी। फाइनल में उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब 2025 सीजन में टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।

SA20 2025 सीजन के शेड्यूल की घोषणा होनी अभी बाकी है। प्रिटोरिया कैपिटल्स आगामी सीजन में अपनी टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं। पिछले सीजन में भी ऐसा देखा गया था कि टीम के पास कई धुरंधर खिलाड़ी थे, लेकिन सभी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए थे। जोनाथन ट्रोट के ऊपर भी आगामी सीजन में पहले काफी दबाव होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?