यह क्या! टेस्ट सीरीज के लिए भारत आने से काफी डर गए है जॉनी बेयरस्टो…
जॉनी बेयरस्टो के मुताबिक अगर यहां स्पिन ट्रैक तैयार हो रहे हैं तो वो अपने तेज गेंदबाजों के साथ अच्छा नहीं कर रहे हैं।
अद्यतन - Jan 8, 2024 8:20 pm

हाल ही में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी की। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था लेकिन दूसरे टेस्ट में टीम ने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की और मैच को अपने नाम किया।
अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। इंग्लैंड ने पिछले साल दिसंबर महीने में ही अपनी टीम की घोषणा कर दी थी। वो 12 साल के बाद भारत को उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में हराना चाहेंगे।
हाल ही में इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय पिचों को लेकर अपना पक्ष रखा है। जॉनी बेयरस्टो के मुताबिक अगर यहां स्पिन ट्रैक तैयार हो रहे हैं तो वो अपने तेज गेंदबाजों के साथ अच्छा नहीं कर रहे हैं।
जॉनी बेयरस्टो ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय पिचों में टर्न जरूर होगी। पहले दिन ना सही लेकिन ऐसा करने से मेजबान अपने तेज गेंदबाजों के साथ गलत कर रहे हैं। हमें पता है कि भारतीय टीम कितनी मजबूत है। भारत अलग तरीके की पिच बना सकता है। इसमें टर्न होने की जरूरत नहीं है। हमने देखा है कि हाल में उनका तेज गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत रहा है।’
भारत के खिलाफ उन्हीं के घर में पिछली सीरीज को अनुभवी खिलाड़ी ने किया याद
जॉनी बेयरस्टो ने आगे कहा कि, ‘पिछली बार अक्षर पटेल और अश्विन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। आप भूल गए कि पहले टेस्ट मैच में हमारे टीम के खिलाड़ियों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। जो रूट ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था और उसके बाद परिस्थिति पूरी तरह से बदल गई थी।’
इंग्लैंड टीम का भी प्रदर्शन पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और भारतीय टीम ने भी काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। इंग्लैंड को भी यह बात काफी अच्छी तरह से पता होगी कि भारत को उन्हीं के घर में हराना बहुत ही मुश्किल है। इंग्लैंड ने पिछली बार भारत को उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में 2012 में हराया था। इंग्लैंड ने उस टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।