241 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद जॉनी बेयरस्टो ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में की धमाकेदार वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

241 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद जॉनी बेयरस्टो ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में की धमाकेदार वापसी

जॉनी बेयरस्टो के बाएं पैर में सितंबर 2022 में गोल्फ दुर्घटना के दौरान कई फ्रैक्चर हो गए थे।

Jonny Bairstow. (Image Source: Twitter/Yorkshire CCC)
Jonny Bairstow. (Image Source: Twitter/Yorkshire CCC)

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने यॉर्कशायर की दूसरी एकादश के लिए खेलते हुए नॉटिंघमशायर की दूसरी एकादश टीम के खिलाफ शानदार पारी खेल प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जोरदार वापसी की।

बेयरस्टो ने मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए हेडिंग्ले में पहली पारी में 88 गेंदों में 97 रनों बेहतरीन पारी खेली, और क्रिकेट के मैदान में अपनी धमाकेदार वापसी का ऐलान किया। 33-वर्षीय बल्लेबाज ने 241 दिनों बाद मैदान में वापसी की, और अपनी इस शानदार पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए, और यॉर्कशायर को नॉटिंघमशायर के खिलाफ पहले दिन 437/7 का स्कोर पोस्ट करने में मदद की।

जॉनी बेयरस्टो ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में की जोरदार वापसी

आपको बता दें, जॉनी बेयरस्टो के बाएं पैर में सितंबर 2022 में गोल्फ दुर्घटना के दौरान कई फ्रैक्चर हो गए थे, जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट, 2022 टी-20 वर्ल्ड कप और भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज से बाहर हो गए थे। जिसके बाद बेयरस्टो ने रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी वापसी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया, जहां वह पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा थे।

यॉर्कशायर के दूसरे एकादश के कोच टॉम स्मिथ ने कहा: ‘बेयरस्टो मैच की सुबह थोड़ा नर्वस था, क्योंकि उसकी वापसी डेब्यू की तरह थी। उन्होंने सुबह प्लेयर्स के साथ थोड़ी बातचीत की और यह काफी मजेदार था – उन्होंने कहा ‘बस इसे दौड़ते हुए देखें’। उन्होंने पहला सिंगल दौड़ कर लिया, और हम खुद ही हंस पड़े।’

आपको बता दें, बेयरस्टो ग्लैमरगन के खिलाफ यॉर्कशायर की पहली टीम के खिलाफ रेड-बॉल मैच में खेल सकते हैं, जो 4 मई को लीड्स में खेला जाना है। बेयरस्टो के इस प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि वह 16 जून से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित एशेज 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

close whatsapp