जोंटी रोड्स ने श्रीलंका क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किए जाने से इनकार किया
जोंटी रोड्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात को लेकर अपना पक्ष रखा है कि उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट के साथ कोई भी डील में साइन नहीं किया है।
अद्यतन - Jan 19, 2024 5:17 pm

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने श्रीलंका क्रिकेट से जुड़ने से इनकार कर दिया है। बता दें, हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में यह कहा था कि वो जोंटी रोड्स को श्रीलंका टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल कर रहे हैं।
एसएलसी की विज्ञप्ति में कहा गया था कि रोड्स को भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण और श्रीलंका राष्ट्रीय टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट एलेक्स कोंटूरी के साथ कोच नियुक्त किया गया था। बोर्ड ने यह भी कहा था कि उन्होंने यह महत्वपूर्ण कदम इसलिए उठाया है ताकि श्रीलंका टीम के खेल में और भी निखार देखने को मिले।
श्रीलंका क्रिकेट ने अपने रिलीज पर कहा कि, ‘लोकल कोच, ट्रेनर और फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से हम कई शानदार टैलेंटेड खिलाड़ियों को सीनियर टीम में जगह देने की कोशिश कर रहे है। श्रीलंका में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
सीनियर टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसके लिए कार्यकारी समिति ने विशेषज्ञ क्षेत्ररक्षण कोच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स, भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाजी कोच भरत अरुण और श्रीलंका राष्ट्रीय टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट एलेक्स कोंटूरी को भी नियुक्त करने का फैसला किया है।’
जोंटी रोड्स ने किया इनकार
जोंटी रोड्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात को लेकर अपना पक्ष रखा है कि उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट के साथ कोई भी डील में साइन नहीं किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘यह मेरे लिए न्यूज़ है।’
Hmmmm @ThePapareSports this is news to me #checkyourfacts https://t.co/Ok0kwLsJe4
— Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) January 19, 2024
अभी तक भरत अरुण ने भी इस चीज को लेकर अपना पक्ष नहीं रखा है कि उन्हें श्रीलंका क्रिकेट से ऐसा कोई ऑफर मिला है या नहीं। फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। श्रीलंका ने हाल ही में जिंबाब्वे को अपने ही घर में तीन मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया है।