ENG vs PAK: चौथे टी20 मैच में मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के प्रदर्शन से प्रभावित हुए जोस बटलर, कही ये बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs PAK: चौथे टी20 मैच में मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के प्रदर्शन से प्रभावित हुए जोस बटलर, कही ये बड़ी बात

चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत हासिल की है।

Jos Buttler and Jofra Archer (Image Credit- Twitter X)
Jos Buttler and Jofra Archer (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG vs PAK) के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कल 30 मई को कींग्सटन ओवल, लंदन में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से ना सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि टी20 सीरीज को भी अपने नाम किया।

दूसरी ओर, मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। तो वहीं दोनों खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने बड़ा बयान दिया है।

जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा टी20 मैच खत्म होने के बाद जोस बटलर ने पोस्ट मैच के दौरान मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर को लेकर कहा- दोनों के प्रदर्शन ने मुझे सबसे अधिक खुश किया है। हमने ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत की, टीम में अच्छा अहसास है। मैच में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन गेंदबाज उन्हें कम स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे थे। अगर उनके दो बल्लेबाज अच्छा खेलते तो स्कोर कुछ और हो सकता था।

बटलर ने आगे कहा- हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं, और कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेलकर भी आए हैं। सभी लोग क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन सेलेक्शन कठिन होता है जोकि अच्छी बात है। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने ऐसी पिच पर अच्छी गेंदबाज की, जिसमें गेंदबाजों के लिए कुछ था।

दूसरी ओर, आपको पाकिस्तान के खिलाफ मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो वुड ने 4 ओवर में 35 रन खर्चते हुए 2 विकेट हासिल किए, तो वहीं आर्चर ने 3.5 ओवर में 31 रन देते हुए बाबर आजाम का बड़ा विकेट हासिल किया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद, अब इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलती हुई नजर आएगी।

close whatsapp