'कड़ी मेहनत कर रहा हूं ताकि जल्द रिकवर हो जाऊं', ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए बटलर ने व्यक्त की निराशा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कड़ी मेहनत कर रहा हूं ताकि जल्द रिकवर हो जाऊं’, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए बटलर ने व्यक्त की निराशा

जोस बटलर को आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए देखा गया था।

Jos Buttler (Photo Source: X/Twitter)
Jos Buttler (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान जोस बटलर चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। घरेलू सरजमीं पर खेली जानी वाली टी-20 सीरीज में जोस बटलर की जगह इंग्लैंड टीम की कप्तानी फिल साल्ट करते हुए नजर आएंगे।

इस टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है और इसमें भी बटलर के खेलने की संभावनाओं पर संदेह है। बता दें कि चोटिल होने की वजह से अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी खेलते हुए नजर नहीं आए थे।

जोश बटलर इस वक्त काफी निराश हैं और इस बात से नाखुश है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। अनुभवी खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘काफी गुस्से में हूं कि चोटिल होने की वजह से मैं आगामी सीरीज में भाग नहीं ले पाऊंगा। लेकिन इससे ठीक होने के लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।’

यह रही जोस बटलर की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Jos Buttler Insta Story
Jos Buttler Insta Story

जोस बटलर को आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए देखा गया था। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को भारत ने 68 रनों से हराया था। हालांकि, इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 7 पारियों में 158.51 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए थे।

अब फिल साल्ट को जोस बटलर की जगह इंग्लैंड टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। यही नहीं शानदार ऑलराउंडर Jamie Overton को बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 11 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 13 सितंबर को और तीसरा और अंतिम मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा।

यह रही इंग्लैंड की अपडेटेड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए:

फिल साल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन माउस्ली, जैमी ओवर्टन, आदिल राशिद, रीसे टॉप्ले, जॉन टर्नर।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?