पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज से बाहर हुए जोस बटलर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी मंडराया खतरा
बटलर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आगामी ट्राई सीरीज में नहीं खेल पाएंगे
अद्यतन - सितम्बर 28, 2026 5:50 अपराह्न

Jos Buttler ruled out of Pakistan tri-series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अगले महीने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। बता दें हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि खिलाड़ी को यह चोट 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ हेंडिग्ली में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी।
इंजरी के कारण पहले वह रिटायर्ट हर्ड होकर मैदान से बाहर गए चले गए। इसके बाद वह दोबारा मैदान पर बल्लेबाजी करने लौटे। लेकिन, अब हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद, उन्हें आगामी दौरे से बाहर होना पड़ा है। इस इंजरी की वजह से वह द ओवल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हुए। साथ ही नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी जोस बटलर के खेलने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
तो वहीं, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि हैमस्ट्रिंग की समस्या की गंभीरता का अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है। वापसी की कोई तारीख तय नहीं की गई है। ईसीबी ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरी मेडिकल जांच नहीं हो जाती, तब तक वे बटलर के ठीक होने के समय के बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाएंगे।
इस खिलाड़ी ने किया बटलर को रिप्लेस
जोस बटलर की गैर-मौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में जाॅर्डन काॅक्स विकेट के पीछे की जिम्मेदारी को संभालते हुए नजर आए। रविवार को ‘द ओवल’ में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में कॉक्स ने तुरंत अपनी छाप छोड़ी। सीरीज डिसाइडर मैच में काॅक्स ने 76 रनों की उपयोगी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें – “यही अटैकिंग रिस्ट स्पिनर की असली ताकत है”: कुलदीप यादव के 4 विकेट लेने पर बोले पार्थिव पटेल