ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

जोश हेजलवुड काफ इंजरी के चलते अगले महीने स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Josh Hazlewood (Photo Source: Getty Images)
Josh Hazlewood (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई टीम जल्द ही व्हाइट-बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए स्कॉटलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। टीम पहले स्कॉटलैंड दौरे पर जाएगी, जहां उन्हें तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं, इसके बाद कंगारू टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां पर वे वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे।

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड काफ इंजरी के चलते अगले महीने स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि वह इंग्लैंड दौरे से पहले फिट हो जाएंगे।

जोश हेजलवुड की जगह रिले मेरेडिथ को मिली टीम में जगह

जोश हेजलवुड के बाहर होने के बाद रिले मेरेडिथ को स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। मेरेडिथ ने हाल ही में बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स के लिए अपनी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं।

रिले मेरेडिथ आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, उस सीजन उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 5 मैच खेले थे। मेरेडिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक एक वनडे और पांच टी20 मैच खेले हैं। टी20 करियर में उन्होंने अब तक 23.50 के औसत और 9.98 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं।

स्पेंसर जॉनसन स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दौरे से हैं बाहर

दूसरी तरफ स्पेंसर जॉनसन द हंड्रेड 2024 में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। स्पेंसर जॉनसन की जगह सीन एबॉट को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है।

स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक-फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), रिले मेरेडिश, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

close whatsapp