ICC ने जारी की ताजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैकिंग जिसमें गेंदबाजी विभाग में दिखा जोश हेजलवुड का दबदबा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC ने जारी की ताजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैकिंग जिसमें गेंदबाजी विभाग में दिखा जोश हेजलवुड का दबदबा

जोश हेजलवुड अब पहले स्थान पर काबिज तबरेज शम्सी से सिर्फ 1 अंक पीछे हैं।

Josh Hazlewood. (PhotoSource: Twitter)
Josh Hazlewood. (PhotoSource: Twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 16 फरवरी को ताजा टी-20 रैंकिंग का एलान किया जिसमें साफतौर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेडलवुड का दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे टी-20 मुकाबले को सुपर ओवर में अपने नाम किया था। जिसमें एकबार फिर जोश हेजलवुड का गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हेजलवुड ने अभी तक श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए सभी को प्रभावित किया है।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 164 रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई  टीम ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया। सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी का जिम्मा हेजलवुड ने थामा और टीम को शानदार जीत दिलाने का काम किया।

अब ICC पुरुष टी-20 गेंदबाजी प्लेयर रैंकिंग में जोश हेजलवुड दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जिसमें वह साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। वहीं श्रीलंका के गेंदबाज वानिन्दु हसरंगा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में पांच विकेट हासिल किये। लेकिन कोविड पाजिटिव अन्य मैच ना खेलने की वजह से उन्हें रैंकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ा है।

टी-20 रैंकिंग में कोई भारतीय गेंदबाज टॉप-10 में नहीं

वहीं ICC टी-20 पुरुष रैंकिंग में गेंदबाजों की श्रेणी में कोई भी भारतीय गेंदबाज टॉप-10 में नहीं है। अगर बल्लेबाजों की बात करें तो सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पुरुष टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 खिलाड़ियों में जगह बना रखी है। भारतीय बल्लेबाज राहुल चौथे जबकि विराट कोहली 10वें पायदान पर हैं।

वहीं एकदिवसीय बल्लेबाजों की सूची में श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव ने बढ़त बना ली है। दोनों खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यादव ने दूसरे वनडे में 64 रन बनाये और श्रेयस अय्यर ने तीसरे मुकाबले में 80 रनों की शानदार पारी खेली।

यहां देखिए ताजा ICC पुरुष टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग

खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
तबरेज शम्सी साउथ अफ्रीका 784
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 783
वानिन्दु हसरंगा श्रीलंका 760
आदिल रशीद इंग्लैंड 746
एडम जैम्पा ऑस्ट्रेलिया 728
राशिद खान अफगानिस्तान 710
मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान 679
एनरिक नॉर्खिया साउथ अफ्रीका 655
शादाब खान पाकिस्तान 634
टिम साउदी न्यूजीलैंड 633

close whatsapp