CT2025: इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग शतकीय पारी खेल जोश इंग्लिस ने POTM अवार्ड किया अपने नाम

CT2025: इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग शतकीय पारी खेल जोश इंग्लिस ने POTM अवार्ड किया अपने नाम

इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

Josh Inglis (Pic Source-X)
Josh Inglis (Pic Source-X)

आज यानी 22 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए थे। टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 165 रन की बहुमूल्य पारी खेली। बेन डकेट ने अपनी इस पारी के दौरान 17 चौके और तीन छक्के जड़े।

बेन डकेट के अलावा अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 68 रन की पारी खेली। जो रूट ने भी बेन डकेट का साथ काफी अच्छी तरह से निभाया। कप्तान जोस बटलर ने 23 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 21* रन की तूफानी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से Ben Dwarshuis ने 10 ओवर में 66 रन देकर तीन विकेट झटके।

जोश इंग्लिस ने जड़ा मैच विनिंग शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी लेकिन उनकी ओर से जोश इंग्लिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक बनाया। बता दें कि, जोश इंग्लिस ने इस मैच में 120* रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान जोश इंग्लिस ने आठ चौके और छह छक्के जड़े। जोश इंग्लिस ने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया। जोश इंग्लिस ने अपनी इस पारी के दौरान इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

जोश इंग्लिस के अलावा एलेक्स केरी ने 69 रन का योगदान दिया जबकि सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 63 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 32* रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मार्नस लाबुशेन ने 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने अपने इस टूर्नामेंट के अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

close whatsapp