WPL 2024 के लिए UP Warriorz ने अपनी नई किट की लॉन्च, आप भी देखें तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024 के लिए UP Warriorz ने अपनी नई किट की लॉन्च, आप भी देखें तस्वीर

एलिसा हीली ने महिला प्रीमियर लीग के पिछले संस्करण में भी यूपी फ्रेंचाइजी की कप्तानी की थी और अब आगामी संस्करण में भी उन्हें ही कप्तान के रूप में देखा जाएगा।

UP Warriorz New Kit (Pic Source-Instagram)
UP Warriorz New Kit (Pic Source-Instagram)

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शानदार टूर्नामेंट से पहले UP Warriorz ने अपनी नई किट लॉन्च की है।

बता दें, महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में UP Warriorz ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने पहले संस्करण में आठ मैच में चार जीते थे जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने एलिमिनेटर में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि इलिमेनटर में यूपी वॉरियर्स को मुंबई इंडियंस ने 72 रनों से मात दी थी।

अब आगामी संस्करण में फ्रेंचाइजी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी और इस संस्करण को अपने नाम भी करना चाहेगी। यूपी फ्रेंचाइजी की नई जर्सी की बात की जाए तो इसमें उत्तर प्रदेश की महिलाओं की अग्रणी भावना के उत्सव का प्रतीक दिखाया गया है। यह रानी लक्ष्मीबाई, सुचेता कृपलानी, अरुंधति भट्टाचार्य और गुलाब गैंग जैसी महिला प्रतिकों और समूह द्वारा छोड़ी गई प्रेरणा के रूप को दर्शाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UP Warriorz (@upwarriorz)

यह जर्सी दिल से शक्ति का प्रतीक है: Capri Sports की डायरेक्टर जिनीषा शर्मा

Capri Sports की डायरेक्टर जिनीषा शर्मा ने कहा कि, ‘क्रिकेट खेल की दुनिया में यूपी वॉरियर्स मजबूती और खेल के प्रति अपने प्यार को दिखाता है। हमारे एथलीट ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और महिलाओं में खेल का जुनून भी काफी ज्यादा है। यह जर्सी दिल से शक्ति का प्रतीक है जो यूपी की ट्रायलब्लेसिंग महिलाओं की सच्ची भावना का प्रमाण है।’

एलिसा हीली ने महिला प्रीमियर लीग के पिछले संस्करण में भी यूपी फ्रेंचाइजी की कप्तानी की थी और अब आगामी संस्करण में भी उन्हें ही कप्तान के रूप में देखा जाएगा। टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं जिनका पिछला संस्करण काफी अच्छा रहा था। भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी आगामी संस्करण में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?