ईशान किशन

ईशान किशन ने खुद को रणजी ट्रॉफी के लिए भी उपलब्ध नहीं करवाया है- JSCA सचिव का बयान

ईशान किशन ने खुद को रणजी ट्रॉफी के लिए भी उपलब्ध नहीं करवाया है- देबासिस चक्रवर्ती

Ishan Kishan. (Image Source: BCCI X)
Ishan Kishan. (Image Source: BCCI X)

ईशान किशन इस समय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके तुरंत बाद, विकेटकीपर-बल्लेबाज को विवादों का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका दौरा बीच में छोड़ने के बाद ईशान किशन कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर नजर आए। वहीं उसके बाद दुबई से उनकी छुट्टियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इसी वजह से अफगानिस्तान सीरीज के लिए ईशान किशन का चयन भी नहीं किया गया। इस विवाद के बीच, ऐसी खबरें थीं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कुछ अधिकारी ईशान किशन के रवैए से खुश नहीं हैं। हालांकि, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस को संबोधित करते हुए इन रिपोर्ट्स को निराधार बताया और पुष्टि की कि किशन सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे और इसी वजह से उन्हें टीम में नहीं चुना गया।

ईशान किशन को लेकर JSCA के सचिव देबासिस चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा

इसके अलावा, द्रविड़ ने यह भी खुलासा किया कि अगर किशन खुद को उपलब्ध कराते हैं, तो वह भारतीय टीम में शामिल होने से पहले मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024 में अपने राज्य झारखंड के लिए घरेलू मैच खेलेंगे। वही, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के सचिव देबासिस चक्रवर्ती ने ईशान किशन की उपलब्धता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

इंडिया टुडे के हवाले से, JSCA सचिव ने कहा कि क्रिकेटर ने रणजी खेलों में अपनी उपलब्धता के संबंध में अभी तक बोर्ड से संपर्क नहीं किया है। इसके साथ ही, चक्रवर्ती ने यह भी सुनिश्चित किया कि अगर ईशान किशन सेलेक्शन के लिए उपलब्ध होते हैं तो वो सीधे प्लेइंग में आ जाएंगे।”

आपको बता दें कि, झारखंड की टीम इस समय महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच खेल रही है, जिसका पहले दिन का खेल पुणे में खेला जा रहा है, जबकि ईशान घोषित सेटअप का हिस्सा नहीं है। भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले झारखंड दिल्ली में सर्विसेज के खिलाफ एक और मैच खेलेगा, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 25 वर्षीय खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी करने के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए खुद को उपलब्ध करते हैं या नहीं और अगर ऐसा होता भी है तो क्या उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में चुना जाएगा, जिसका फिलहाल इंतजार है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते हैं सूर्यकुमार यादव

close whatsapp