Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है

Hardik Pandya (Photo Source: Insta)
Hardik Pandya (Photo Source: Insta)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहला विकेट जल्दी खोने के बाद बैजबॉल अंदाज में बल्लेबाजी की है और पांचवें ओवर में ही 50 रन जोड़ डाले।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ शुभमन गिल और इशान किशन के हमशक्लों को देखा जा सकता है। इस वीडियो में किसी तरह डीपफेक का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि दिख रहे शख्स वास्तविक हैं।

विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कोहली और अनुष्का दिखे फूलों की दुकान पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वीडियो में विराट ने बेटे Akaay को अपनी गोद में ले रखा है। इस तरह कोहली पहली बार कैमरे पर अपने बेटे के साथ स्पॉट हुए हैं।

वहीं हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, “2023 विश्व कप की चोट के बाद एक मुश्किल सफर था, लेकिन T20 WC जीत के साथ यह प्रयास सार्थक रहा। जब तक आप प्रयास करते हैं, परिणाम मिलते हैं। कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाती। आइए हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और अपनी फिटनेस पर काम करें।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

 

close whatsapp