Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 20 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

जसप्रीत बुमराह ने सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत संग एक तस्वीर शेयर की

Social Media Trends
Social Media Trends

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं कप्तानी मिलने बाद पहली बार सूर्यकुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात लिखी है।

उन्होंने ने लिखा है, प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वास्तव में आभारी हूं। पिछले कुछ सप्ताह किसी सपने से कम नहीं रहे हैं। ये नई भूमिका काफी सारी जिम्मेदारी और उत्साह लेकर आई है।

वहीं जसप्रीत बुमराह ने सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बुमराह की वाइफ और सुपरस्टार रजनीकांत की वाइफ भी हैं। तस्वीर शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा है, रजनीकांत से मिलकर खुश हूं, इनसे हमेशा मिलना चाहता था।

वहीं श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल लंदन में वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह कुछ खास लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, गुरकीरत सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ युवराज सिंह, आशीष नेहरा और शुभमन गिल भी दिखाई दे रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gurkeerat Mann (@gurkeeratmann)

 

 

 

 

close whatsapp