ऋतुराज गायकवाड के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर रवि अश्विन को सता रही चिंता - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋतुराज गायकवाड के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर रवि अश्विन को सता रही चिंता

हाल ही में खत्म हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में ऋतुराज गायकवाड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 मुकाबलों में 220 के औसत से 660 रन बनाए।

Ruturaj Gaikwad and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)
Ruturaj Gaikwad and Ravi Ashwin (Pic Source-Twitter)

हाल ही में खत्म हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में ऋतुराज गायकवाड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 मुकाबलों में 220 के औसत से 660 रन बनाए। बता दें, ऋतुराज गायकवाड ने इस शानदार टूर्नामेंट में कुल 4 शतक और उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ा। यही नहीं उन्होंने इसी टीम के खिलाफ एक ओवर में 7 छक्के जड़ इतिहास दर्ज किया।

टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद तमाम लोग ऋतुराज गायकवाड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड का लिस्ट ए का रिकॉर्ड काफी शानदार है लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। बता दें, अक्टूबर में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने इस शानदार बल्लेबाज को लेकर अपना पक्ष रखा है।

अब चुनौती काफी बढ़ गई है: रविचंद्रन अश्विन

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड बेहतरीन सलामी बल्लेबाज है। अश्विन की माने तो गायकवाड कई खिलाड़ियों के खिलाफ टीम में अपनी जगह के लिए लड़ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद रवि अश्विन ने गायकवाड को लेकर अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि,

‘अब जब वो भारत के हैं तो वह किसकी जगह शामिल किए जाएंगे? सिर्फ जगह लेने की बात नहीं है सवाल यह उठता है कि वो किसके खिलाफ लड़ रहे हैं। ओपनरों की लिस्ट में शिखर धवन, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और अब ऋषभ पंत भी शामिल हो चुके हैं। भारत में कई शानदार बल्लेबाज हैं और अब सब को खिलाना काफी मुश्किल लग रहा है। मेरा कहना यह है कि एक स्थान के लिए अब तमाम खिलाड़ियों के बीच चुनौती काफी बढ़ रही है। लेकिन ऋतुराज गायकवाड तो मजे के लिए रन बना रहे हैं। उन्होंने अब सोच लिया है कि भारतीय टीम की ओर से ही खेलना है, चाहे कुछ हो जाए।

ऋतुराज गायकवाड ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे पक्का यकीन है कि CSK के तमाम प्रशंसक इस बात से खुश होंगे कि गायकवाड वापस फॉर्म में आ चुके हैं। अब समय आ गया है गायकवाड को अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने का।’

close whatsapp