Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 21 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी साझा की है

Social Media Trends
Social Media Trends

महिला एशिया कप 2024 में आज भारत महिला और यूएई महिला के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां यूएई की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और टीम इंडिया ने हरममप्रीत कौर और ऋचा घोष की अर्धशतकीय पारी की मदद से 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। यह महिला T20I इतिहास में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।

वहीं भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी साझा की है, जिसमें अपने पिता के साथ धोनी की तस्वीर लगाई है और गुरु पूर्णिमा की विशेष बधाई दी है। तुषार ने एक संस्कृत के श्लोक के साथ अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया है।

हार्दिक पांड्या कप्तानी नहीं मिलने और वाइफ नताशा से अलग होने के बाद पहली बार किसी इवेंट में नजर आए हैं। इस दौरान उनके चेहरे में हंसी थी, लेकिन वह अपने दुख को छिपाते हुए देखे गए। हालांकि, वह लोगों के सामने हंस रहे थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं सूर्यकुमार यादव श्रीलंका दौरे के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कप्तान बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह बात भी कर रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

 

 

close whatsapp