Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

जाफना किंग्स ने कुल चौथी बार लंका प्रीमियर लीग का खिताब जीता

Ajit Agarkar & Gautam Gambhir (Photo Source: X)
Ajit Agarkar & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

टीम इंडिया जल्द ही श्रीलंका दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर टीम तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वहीं दौरे के लिए रवाना होने से पहले आज 22 जुलाई, सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ।

इस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन और लीडरशिप को लेकर अपनी राय साझा की है। वहीं रविवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंनें भारतीय एथलीट्स के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की और IOA को 8.5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।

इसके अलावा रोहित शर्मा इस वक्त परिवार संग छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वाइफ रितिका सजदे और बेटी समायरा के साथ की तस्वीर को साझा किया है।

वहीं लंका प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 21 जुलाई को जाफना किंग्स और गाले मार्वल्स के बीच खेला गया। आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए मुकाबले में जाफना किंग्स ने 9 विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। जाफना ने कुल चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

 

 

close whatsapp