7 मौके जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जवाब से कर दी थी सभी की बोलती बंद - क्रिकट्रैकर हिंदी

7 मौके जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जवाब से कर दी थी सभी की बोलती बंद

महेंद्र सिंह धोनी को 'कैप्टन कूल' के नाम से भी जाना जाता है।

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी।

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन भी पहले से काफी खराब हो चुका है। उन्होंने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग से भी भारतीय टीम को कोई मुकाबला में जीत दिलाई है। उनके संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों को मौका तो मिला लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले पाया।

महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। जितना शांत वो मैदान के अंदर रहते हैं उतना ही मैदान के बाहर भी। हालांकि जब भी उनसे कोई भी पत्रकार या एंकर या उनके फैंस कोई सवाल पूछते हैं तो हमेशा ही धोनी को मजेदार जवाब देते हुए देखा गया है।

यह भी पढ़े: ये आकाश चोपड़ा संजू सैमसन को डराने के लिए हर रोज वीडियो बनाते हैं क्या?

7- जब जीवा को लेकर धोनी ने दिया मजाकिया जवाब

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी से जब उनकी बेटी जीवा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका काफी मजाकिया जवाब दिया। धोनी से पूछा गया कि आज तक उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा गिफ्ट जीवा है? इस पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि, ‘वो गिफ्ट नहीं हार्ड वर्क है।’

Page 1 / 7
Next

close whatsapp