जून 15 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jun 15, 2024 8:39 am

1) T20 World Cup 2024: USA vs IRE मैच हुआ रद्द, पाकिस्तान ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेले बिना ही टूर्नामेंट से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 30वां मुकाबला आज (14 जून) फ्लोरिडा में अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला था। लेकिन भारी बारिश के चलते मुकाबला रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें फ्लोरिडा के मियामी में तूफान आया था, जिसके बाद से बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिसके चलते पहले ही अनुमान लगाया गया था कि यहां होने वाले मैच बारिश के भेंट चढ़ सकते हैं, और ठीक ऐसा ही हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) NZ vs WI मैच के दौरान टिम साउदी ने ICC के नियम का किया उल्लंघन, अब भारी जुर्माना देने को तैयार हो जाए अनुभवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आईसीसी के नियम का उल्लंघन किया जिसकी वजह से अब उन्हें भारी जुर्माना देना होगा। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 13 रनों से हराया। (पढ़ें पूरी खबर)
3) सौरभ नेत्रावलकर मैच के बाद होटल से ही काम करते हैं, वो अपने….: तेज गेंदबाज की बहन ने किया बड़ा खुलासा
USA के बेहतरीन तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर का प्रदर्शन इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा रहा है। सौरभ नेत्रावलकर की गेंदबाजी की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में सौरभ ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का विकेट लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)
4) “जिसे कभी सम्मान नहीं मिला वो दूसरों को क्या देगा….”- पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी ने लगाई वीरेंद्र सहवाग को फटकार
पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी इमरुल कायेस का कहना है कि वीरेंद्र सहवाग को खिलाड़ियों को सम्मान करना नहीं आता है। क्योंकि उन्हें अपने करियर में वो सम्मान नहीं मिल पाया है। कायेस ने बांग्लादेशी मीडिया पर बात करते हुए कहा, ‘शाकिब 1 या 2 दिन में शाकिब-अल-हसन नहीं बने। वह एक बार नहीं बल्कि लंबे समय से सभी फॉर्मेट में नंबर 1 आईसीसी ऑलराउंडर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) मियामी की खूबसूरत शाम का आनंद उठा रहे हैं Shubman Gill, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मेन स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। वह रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ ट्रैवल कर रहे हैं। टीम इंडिया यूएसए लेग के तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ खेलने के लिए फ्लोरिडा पहुंच चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने फ्लोरिडा में बच्चों के साथ की जमकर मस्ती
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी साधारण रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक मैच अपने नाम किया है जबकि भारत और अमेरिका के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी है। बता दें, पाकिस्तान ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपना एकमात्र मुकाबला कनाडा के खिलाफ जीता था। (पढ़ें पूरी खबर)
7) तीसरी बार पिता बने जोस बटलर, सोशल मीडिया पर अपने बेटे ‘चार्ली’ को लेकर किया बड़ा ऐलान
इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर एक बार फिर से पिता बने हैं। जोस बटलर ने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर की। जोस बटलर ने अपने बेटे का नाम चार्ली रखा है। बता दें, इंग्लैंड टीम इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है। टीम की शुरुआत इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)
8) Harbhajan Singh ने की Navjot Singh Sidhu की Funny Mimicry, इंटरनेट पर आग लगा रहा Video
Harbhajan singh mimics Navjot Singh Sidhu: टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्टार स्पिनर हरभजन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी Mimicry Skills दिखाई है। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसके साथ ही आपको बता दें कि इस वीडियो में हरभजन सिंह ने पूर्व इंडियन क्रिकेटर और फेमस कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू की Mimicry की है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) तो क्या वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल इस सीजन में होगा फिर से Repeat? ब्रैड हॉग ने की बड़ी भविष्यवाणी
पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग का मानना है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है। बता दें, इन दोनों ही टीमों ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है। ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को मात देकर सुपर 8 में क्वालीफाई किया जबकि भारत ने अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की। (पढ़ें पूरी खबर)
10) सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर हुआ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर
अफगानिस्तान के स्टार ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 चरण में पहुंच गई है। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल के दिनों में अफगानिस्तान के क्रिकेट सफलताओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में बीच टूर्नामेंट से बाहर उनका बाहर अफगानी टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)