June 4- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

4 जून- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

 

Jos Buttler, Jasprit Bumrah & Suryakumar Yadav with his wife (Photo Source: X/Twitter)
Jos Buttler, Jasprit Bumrah & Suryakumar Yadav with his wife (Photo Source: X/Twitter)

1. टी20 वर्ल्ड कप 2024: जोस बटलर से उलझना पत्रकार को पड़ गया भारी, इंग्लिश कप्तान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

हाल ही में जोस बटलर से यह सवाल पूछा गया क्या टीम अपने टाइटल को डिफेंड कर पाएगी या नहीं? इस सवाल को लेकर इंग्लिश कप्तान ने अपना पक्ष रखा। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

2. Suryakumar Yadav का अभ्यास के साथ-साथ, New York की सैर करने पर भी पूरा फोकस है

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सभी फैन्स की नजर Suryakumar Yadav पर रहने वाली है, जहां SKY इस प्रारूप में टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज हैं। साथ ही खुद इस खिलाड़ी को भी टी20 क्रिकेट काफी रास आता है, ऐसे में सूर्यकुमार इन दिनों अभ्यास सत्र में जमकर मेहनत करने में लगे हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

3. IND vs PAK मैच से पहले पिच को लेकर बवाल, USA की पिच को लेकर टॉप 5 एक्स्पर्ट्स ने ऐसी क्या डरावनी बात बोली

टी20 वर्ल्ड कप में लंका और साउथ अफ्रीका मैच के बाद चारों तरफ इस पिच को लेकर आलोचना हो रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की जमकर आलोचना की है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

4. आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं किंग कोहली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले विराट कोहली नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

5. T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं ऋषभ पंत, कही ये बड़ी बात

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच दोनों ही टीमों ने कमर कस ली है। तो वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का बड़ा बयान सामने आया है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

6. क्या टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हावी रही है आयरलैंड टीम? जाने इसके बारे में यहां

भारत और आयरलैंड के बीच 5 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में खेला जाएगा। तमाम फैंस इस आगामी मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

7. कप्तान रोहित ने कैमरे पर उड़ाया था मजाक, अब Kuldeep Yadav बल्ले से देंगे हिटमैन को जवाब

टी20 वर्ल्ड कप में Kuldeep Yadav टीम इंडिया के सबसे प्रमुख गेंदबाज रहने वाले हैं, जहां उनकी फिरकी अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के होश उड़ा देती है। ऐसे में ये खिलाड़ी नेट्स में इन दिनों कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं, साथ ही कुलदीप इस बार कप्तान रोहित को कुछ साबित करने के लिए भी पूरा जोर लगा रहे हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

8. IPL 2024 के दौरान पैट कमिंस ने सीखा था बाॅलीवुड डांस, खुद किया बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मजाकिया अंदाज में बताया है कि उनकी बहन उन्हें आईपीएल 2024 के दौरान एक बाॅलीवुड डांस क्लास में खींचकर ले गई थी। इस घटना के बाद कमिंस की बहन अब उनकी बैड बुक्स में आ चुकी है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

9. इंग्लैंड के खिलाड़ी भी हैं Jasprit Bumrah के फैन, बूम-बूम की हर गेंद उड़ा देती है विरोधी का चैन

बेहद कम समय में Jasprit Bumrah ने टीम इंडिया में अपनी पहचान बनाई थी, वहीं आज के समय में ये खिलाड़ी टीम की तेज गेंदबाजी को लीड करता है। वहीं विरोधी टीम क खिलाड़ी भी इस गेंदबाज के फैन है और उससी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

10. “हम किसी भी समय….” युगांडा को 125 रनों से हराने के बाद कप्तान राशिद खान का ये बयान हो रहा काफी वायरल

युगांडा के खिलाफ बड़ी जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने खुशी व्यक्त की है। राशिद ने बाकी टीमों को चेतावनी नोटिस भी भेजा है जिसमें उन्होंने कहा है कि टीमें उनसे बचकर रहे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

close whatsapp