IPL 2023: इस बड़ी वजह के चलते गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने अक्षर पटेल से नहीं करवाई गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी।
अद्यतन - Apr 5, 2023 4:50 pm

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के साथ 4 अप्रैल को खेला गया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन साई सुदर्शन की नाबाद 62 रनों की पारी के चलते गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की लगातार दूसरी हार अपने होम ग्राउंड पर झेलनी पड़ी। कप्तान डेविड वॉर्नर की सारी रणनीति गुजरात टाइटंस के सामने फेल होती हुई नजर आई। डेविड वॉर्नर ने गुजरात के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल से एक भी ओवर भी गेंदबाजी नहीं करवाई। गुजरात से हारने के बाद डेविड वॉर्नर अपने इस फैसले पर बड़ा बयान देते हुए नजर आए।
इस कारण डेविड वॉर्नर ने अक्षर पटेल को नहीं दिया एक भी ओवर
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में डेविड वॉर्नर ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह मिचेल मार्श को गेंद थमाई थी। इस फैसले के चलते डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होते हुए नजर आ रहे हैं।
लेकिन डेविड वॉर्नर हार के बाद भी अपने फैसले को सही बताते हुए नजर आए। डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘विकेट के कारण ही मैंने यह फैसला लिया। हमें लगा कुलदीप यादव यहां अच्छे करेंगे और हमारे पास मिचेल मार्श भी थे।’
सब मेरी अपेक्षा से बाहर था- डेविड वॉर्नर
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज स्ट्रगल करते हुए नजर आए। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी क्रम पर बात करते हुए डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘यह मेरी अपेक्षा से अधिक बाहर चला गया। पावरप्ले में विकेट गंवाना संघर्षपूर्ण हो सकता है। उन्होंने हमें दिखाया कि कैसे स्थिति के अनुकूल होना है।’
डेविड वॉर्नर ने आगे कहा, ‘यह हमारे लिए सीखने का अनुभव था। हमें यहां 6 गेम और मिले है और उन आने वाले मैच में अच्छा करने की उम्मीद है। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम खेल में थे लेकिन साई ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी और डेविड मिलर ने भी अच्छा खेल दिखाया।’