VIDEO: दूसरे टेस्ट मैच में Kagiso Rabada की बेहतरीन गेंद पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: दूसरे टेस्ट मैच में Kagiso Rabada की बेहतरीन गेंद पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल

खाता भी नहीं खोल पाए जायसवाल

Kagiso Rabada and Yashavi Jaiswal (Image Credit- Twitter)
Kagiso Rabada and Yashavi Jaiswal (Image Credit- Twitter)

तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) भारत के खिलाफ केपटाउन में जारी पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाने में कामयाब रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज 3 जनवरी से न्यूलैंड्स में जारी है।

तो मुकाबले में 55 रनों पर ऑलआउट होकर गेंदबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए पहला विकेट रबाडा ने निकाला। रबाडा ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल को एक लेंथ गेंद फेंकी, जिसे डिफेंस करते हुए यशस्वी आउट हुए। जायसवाल 7 गेंदों में खाता भी नहीं खोल पाए और भारत को पहला झटका कुल 17 रनों के कुल स्कोर पर लगा।

देखें यशस्वी जायसवाल के आउट होने की वायरल वीडियो

https://twitter.com/F1ash369/status/1742499740150116590?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1742499740150116590%7Ctwgr%5E63ea78bc4e15416358caef110b07b89fc2339fd6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.sportskeeda.com%2Fcricket%2Fnews-watch-kagiso-rabada-cleans-yashavi-jaiswal-duck-ripper-india-vs-south-africa-2nd-test

भारत की शानदार गेंदबाजी के साउथ अफ्रीका पस्त

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में और जानकारी दें, तो भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है। मुकाबले में टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी करने का फैसला बुरी तरह फेल साबित हुआ।

मोहम्मद सिराज की अगुवाई में तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका की पहली पारी को मात्र 55 रनों पर समेट दिया है। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंगम (12) और कायल वीरयन (15) की दहाई के अंक तक पहुंचने में सफल रहे।

बता दें कि मुकाबले में सिराज ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट निकाले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो विकेट मिले। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका पर कितने रनों की बढ़त बना पाती है?

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई पीएम की अपील भी गई बेकार, नहीं मिली David Warner की बैगी ग्रीन कैप

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?