केन रिचर्ड्सन अब अपने टी-20 क्रिकेट में फ्रीलांस करियर शुरू करने जा रहे
केन रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 25 वनडे और 35 टी-20 मुकाबले खेले हैं।
अद्यतन - मई 5, 2023 11:56 पूर्वाह्न

तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन अब अपने टी-20 क्रिकेट में फ्रीलांस करियर शुरू करने जा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि आगामी सीजन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कई फ्रेंचाइजियों के लिए लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।
बता दें, केन रिचर्डसन को क्वींसलैंड अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है जिसका मतलब यह है कि अब ऑस्ट्रेलियाई गर्मी में वो राज्य डील में नहीं होंगे। रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 25 वनडे और 35 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।
भले ही केन रिचर्डसन का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है लेकिन उसके बावजूद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले। आगामी वनडे वर्ल्ड कप में केन रिचर्डसन का खेलना काफी मुश्किल लग रहा है लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट उन्हें अपने खेमे में जरूर शामिल करना चाहेंगे।
चार खिलाड़ी जो हमारी लिस्ट से जा रहे हैं वो निश्चित रूप से आगे बढ़ने के लिए हमारी योजनाओं में जरूर होंगे: बेनेट किंग
केन रिचर्डसन के अलावा सैम हेजलेट जिन्होंने 2017 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था उनको भी केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया गया है। इन दो खिलाड़ियों के अलावा सैम ट्रूलोफ और मैथ्यू विलयंस को भी केंद्रीय अनुबंध से हटा दिया गया है। इन चार क्रिकेटर्स के बारे में बात करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट के हाई परफार्मेंस के महाप्रबंधक बेनेट किंग ने कहा कि यह सभी खिलाड़ी निश्चित रूप से आगे बढ़ने के लिए उनकी योजनाओं में होंगे।
ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक किंग ने कहा कि, ‘चार खिलाड़ी जो हमारी लिस्ट से जा रहे हैं वो निश्चित रूप से आगे बढ़ने के लिए हमारी योजनाओं में जरूर होंगे।’
क्वींसलैंड पुरुष अनुबंध 2023-24:
जेवियर बार्टलेट, जेम्स बाजले, मैक्स ब्रायंट, ह्यूगो बर्डन (आर), जो बर्न्स, जैक क्लेटन, ब्लेक एडवर्ड्स, लियाम गुथरी, आर्यन जैन, उस्मान ख्वाजा (सीए), मैथ्यू कुहनीमैन, मार्नस लाबुशेन (सीए), बेन मैकडरमॉट, माइकल नेसर (सीए), जिमी पियर्सन, विल प्रेस्टविज (आर), मैथ्यू रेनशॉ, गुरिंदर संधू, जैक सिनफील्ड (आर), मार्क स्टेकेटी, ब्राइस स्ट्रीट, कोनोर सुली। ह्यूग वीबगेन (आर), टॉम व्हिटनी (आर), जैक विल्डरमुथ