विराट कोहली नाम सुन के शतक समझी क्या…
आखिरकार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी जुड़े वायरल ट्रेंड से।
अद्यतन - Mar 7, 2022 8:21 am

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच शानदार रहा, भले ही वो इस मुकाबले में शतक ना लगा पाए हों लेकिन टीम ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत अपने नाम की। इसी के साथ ही विराट के 71वें शतक का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है, लेकिन फैन्स फिर भी टीम के पूर्व कप्तान के साथ खड़े हैं। इस बीच सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक हर जगह एक वायरल ट्रेंड चल रहा है, जिसका हिस्सा अब किंग कोहली भी बन गए हैं और उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
शतक नहीं लगा पाए लेकिन फायर वाला टशन दिखा दिया विराट ने
विराट कोहली ने साल 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक लगाया था, उसके बाद से इस बल्लेबाज का संघर्ष जारी है। टीम सामने कोई सी भी हो या फिर दौरा किसी भी देश का हो, लेकिन हर जगह बात विराट के शतक की ही होती है। सभी की नजरें इस बल्लेबाज के खेल पर ही होती है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। वहीं अब विराट के ऊपर कप्तानी का बोझ नहीं है और इसका असर मैदान पर भी दिखता है। जहां वो एक दम टेंशन फ्री नजर आते हैं और खेल के मजे लेते हैं।
*आखिरकार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी जुड़े वायरल ट्रेंड से।
*पुष्पा फिल्म से अल्लू अर्जुन की तरफ गर्दन के नीचे विराट ने फेरा हाथ।
*मैदान पर विराट ने किया ये एक्शन, कुछ ही देर में वायरल हुआ वीडियो।
*इससे पहले जडेजा, धवन समेत कई खिलाड़ी कर चुके हैं इस एक्शन को।
यहां देखें कोहली का पुष्पा वाला वीडियो
jhukenge nahi 🔥 #Pushparaj @imVkohli @PushpaMovie @alluarjun #Pushpa pic.twitter.com/X96h4owFqj
— BuññY 𝐉𝐚𝐠𝐚𝐧 Fäñ 𝐘𝐂𝐏 (@GaniRoxx20) March 6, 2022
100वें टेस्ट में कैसा रहा कोहली का प्रदर्शन?
मोहाली में लंका के खिलाफ जैसे ही विराट ने मैदान पर कदम रखा, तो उन्होंन एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली और अपने करियर के 100 टेस्ट पूरे कर लिए। वहीं विराट अपने 100वें टेस्ट कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ 45 रन बनाकर आउट हो गए।