भारत के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना सच में काफी स्पेशल बात है, यह काफी मजेदार चुनौती होगी: केन विलियमसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना सच में काफी स्पेशल बात है, यह काफी मजेदार चुनौती होगी: केन विलियमसन

सेमीफाइनल मैच से पहले केन विलियमसन ने युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र की भी जमकर प्रशंसा की जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक है।

Kane Williamson (Pic Source-Twitter)
Kane Williamson (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मैच से पहले केन विलियमसन ने युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र की भी जमकर प्रशंसा की जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक है। रचिन रवींद्र ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 70.62 के औसत और 108 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 565 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज में तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं।

केन विलियमसन ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘रचिन ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और हम यही उम्मीद कर सकते हैं कि सेमीफाइनल में भी वो जबरदस्त प्रदर्शन करें। भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलना सच में स्पेशल है और यह हमारे लिए भी काफी अच्छी चुनौती होने वाली है। फिलहाल हमारा पूरा फोकस हमारे क्रिकेट में ही है।’

केन विलियमसन ने आगे कहा कि, ‘आप सब लोग हमें अंडरडॉग कहते हैं और मुझे लगता है कि यह ज्यादा नहीं बदला है। फिलहाल सब ठीक है और भारत ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हम सबको सेमीफाइनल में अच्छा क्रिकेट खेलना होगा जिससे हम मुकाबला अपने नाम कर पाए। सेमीफाइनल में कुछ भी हो सकता है और यह देखना सच में काफी रोमांचक होगा।’

दोनों टीमें है पहले सेमीफाइनल के लिए तैयार

बता दें, भारतीय टीम ने अभी तक अपने सभी लीग मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और जीत दर्ज की है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी-अपनी टीमों की जीत में अहम योगदान दिया है।

बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से मात दी थी। अब देखना यह है कि इस बार भारतीय टीम बदला ले पाती है या नहीं?

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?