CT2025: 34 वर्षीय केन विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ पकड़ा ऐसा कैच जिसको देख सभी रह गए दंग, यह रही वीडियो

CT2025: 34 वर्षीय केन विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ पकड़ा ऐसा कैच जिसको देख सभी रह गए दंग, यह रही वीडियो

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

NZ vs BAN (Pic Source-X)
NZ vs BAN (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

इस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाज Towhid Hridoy का केन विलियमसन ने काफी अच्छा कैच पकड़ा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है और इस कैच की भी सब लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

Towhid Hridoy का विकेट माइकल ब्रेसवेल ने झटका। यह सब देखने को मिला बांग्लादेश की पारी के 21वें ओवर में। माइकल ब्रेसवेल की शानदार गेंद पर Towhid Hridoy बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे। हालांकि गेंद उनके बल्ले पर सही तरीके से नहीं लगी और हवा में काफी ऊपर तक गई। न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन ने पीछे दौड़कर इस केच को शानदार तरीके से पूरा किया। Towhid Hridoy भी केन विलियमसन के इस कैच को देख दंग रह गए।

यह रही वीडियो:

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। न्यूजीलैंड ने अगर इस मैच को जीत लिया तो वह नॉकआउट के लिए क्वालीफाई हो जाएंगे। यही नहीं न्यूजीलैंड के साथ टीम इंडिया भी पूरी तरह से नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर लेगी। हालांकि अगर बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को मात दी तो यह टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो जाएगा।

बांग्लादेश को अपने पहले मैच में टीम इंडिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। पहले मैच में टीम के खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया था। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच को टीम जरूर जीतना चाहेगी। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को लंबे अंतर से हराया था। देखना यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश टीम क्या स्कोर बनाती है?

close whatsapp