T20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज से पहले आइकॉनिक रॉकफेलर सेंटर बिल्डिंग पर लाइट शो का आयोजन
इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला मैच USA और कनाडा के बीच ग्रैंड प्राइरी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jun 1, 2024 3:06 pm

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। आगामी टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला मैच USA और कनाडा के बीच ग्रैंड प्राइरी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में आयोजित होगा।
हालांकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के शुरू होने से 24 घंटे पहले न्यूयॉर्क सिटी के Rockefeller Centre Building में लाइट प्रोटेक्शन शो हुआ जिसमें सभी 20 टीमों के कप्तानों को दिखाया गया। 20 टीमों को कुल 4 ग्रुप में बाटा गया है और मैनहट्टन की सड़कों के ऊपर सभी कप्तानों को लाइट प्रोटेक्शन के द्वारा दिखाया गया। मीडिया आईसीसी ऑनलाइन मीडिया जोन के जरिए इस विजन को डाउनलोड कर सकते हैं।
आज यानी 1 जून को भारत और बांग्लादेश के बीच अंतिम वॉर्म अप मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला Nassau County International Stadium में खेला जाएगा और इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो को प्रसिद्ध लेरी ओ’ब्रायन ट्रॉफी के साथ देखा गया। बता दें, भारतीय टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगी। इसके बाद उन्हें 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में मैच खेलना है। इन दोनों मैच से पहले भारतीय टीम आज यानी 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलेगी।
सभी टीमें हैं पूरी तरह से तैयार
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को USA पहली बार को-होस्ट कर रहा है। भारतीय टीम की बात की जाए तो उनके सभी खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब आगामी टूर्नामेंट में भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। USA और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
USA की बात की जाए तो टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से मात दी थी। उनके सभी खिलाड़ियों ने इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।