टी20 वर्ल्ड कप 2024: अफगानिस्तान का गेंदबाजी अटैक इस टूर्नामेंट में सबसे घातक है: केन विलियमसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: अफगानिस्तान का गेंदबाजी अटैक इस टूर्नामेंट में सबसे घातक है: केन विलियमसन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच 8 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)
Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच 8 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। बता दें, यह न्यूजीलैंड का इस टूर्नामेंट का पहला मैच है।

हालांकि इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अफगानिस्तान टीम की गेंदबाजी लाइनअप को लेकर बड़ा बयान दिया है। केन विलियमसन के मुताबिक अफगानिस्तान को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान टीम इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उनको मात देना इतना आसान किसी के लिए भी नहीं होने वाला है।

Cricbuzz के मुताबिक केन विलियमसन ने कहा कि, ‘अफगानिस्तान के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सच बताऊं तो सब खिलाड़ी ही काफी अच्छे हैं और उनका गेंदबाजी अटैक भी काफी घातक है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतना किसी भी टीम के लिए इतना आसान नहीं होगा। हमने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी देखा है कि कई अफगानिस्तान खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और वो दिन प्रतिदिन और भी बेहतर होते जा रहे हैं।

उनके खेल में भी निखार देखने को मिला है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी हमने देखा था कि उनकी टीम ने इस प्रारूप में भी अपनी छाप छोड़ी है और टी20 में भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।’

न्यूजीलैंड इस सीजन के अपने पहले मैच को जरूर जीतना चाहेगी

केन विलियमसन ने आगे कहा कि, ‘पिछले कुछ समय से मैं ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाया हूं क्योंकि आईपीएल में मैं चोटिल हो गया था। लेकिन यही क्रिकेट का नियम है। कभी-कभी खिलाड़ियों को चोट लग जाती है और उन्हें काफी समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ता है। फिलहाल मैं अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हूं।

हमारी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमें भी यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि अफगानिस्तान भी हमें जबरदस्त टक्कर देगी। आने वाली चुनौतियों के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?