केन विलियमसन ने बेहतरीन फील्डिंग कर बचाए अपनी टीम के लिए 2 महत्वपूर्ण रन, लेकिन IPL 2023 के पहले ही मैच में हो गए चोटिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

केन विलियमसन ने बेहतरीन फील्डिंग कर बचाए अपनी टीम के लिए 2 महत्वपूर्ण रन, लेकिन IPL 2023 के पहले ही मैच में हो गए चोटिल

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए।

Kane Williamson (Pic Source-Twitter)
Kane Williamson (Pic Source-Twitter)

इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए।

बता दें, इस मैच के 13वें ओवर में गुजरात टाइटंस के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। वो एक गेंद पर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे जब उन्हें यह चोट लगी। यह सब देखने को मिला चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान।

गुजरात टाइटंस की ओर से 13वां ओवर जोशुआ लिटिल फेंक रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड ने शानदार शॉट खेला जो सीधा छक्के की ओर जा रहा था। बाउंड्री पर खड़े केन विलियमसन ने काफी अच्छी उछाल लगाई और गेंद को छक्का जाने से रोका। विलियमसन कोशिश कर रहे थे कि वो एक और बार हवा में कूदकर इस गेंद को कैच कर ले लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

जैसे ही उन्होंने उछलकर गेंद को छक्का जाने से रोका वैसे ही उनका पैर जमीन पर तेजी से लगा और वो तुरंत बाउंड्री लाइन के बाहर अपना पैर पकड़ कर लेट गए। इसी बीच इस गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को महत्वपूर्ण 4 रन मिले।

गुजरात टाइटंस ने केन विलियमसन की जगह साईं सुदर्शन को इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में किया शामिल

जैसे ही केन विलियमसन गिरे उनको काफी दर्द में देखा गया। इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने भी उनकी जगह साईं सुदर्शन को इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में अपनी प्लेइंग XI में शामिल किया।

ऋतुराज गायकवाड ने चेन्नई की ओर से 50 गेंदों में 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 92 रन की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मोईन अली ने 23 रन का योगदान दिया। शिवम दूबे ने 19 रन बनाए जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन की नाबाद पारी खेली।

गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्ज़ारी जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके जबकि जोशुआ लिटिल ने 4 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

https://twitter.com/ankit_178/status/1641848701680504833?s=20

https://twitter.com/visheshtaaa_j15/status/1641848404488916992?s=20

https://twitter.com/ankit_178/status/1641848036556152835?s=20

 

 

close whatsapp