न्यूजीलैंड केन विलियमसन

टेस्ट में हुई केन विलियमसन की वापसी, SA के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया एक मजबूत स्क्वॉड का ऐलान

विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैच की T20I सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे।

New Zealand Cricket Team (Image Credit- Twitter)
New Zealand Cricket Team (Image Credit- Twitter)

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर और दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ हैमस्ट्रिंग चोट के बाद फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की है।

पूर्व वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी आगामी टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की है। 4 फरवरी से शुरू होने वाली, न्यूजीलैंड अनुभवहीन दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी, जिसने अपने कप्तान नील ब्रांड सहित 14 सदस्यीय टीम में 7 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है।

न्यूजीलैंड के स्क्वॉड की बात करें तो, युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को इस स्क्वॉड में जगह मिली है। वह 2022 के बाद अपने घर पर टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। रचिन ने भारत के खिलाफ 2021 में डेब्यू किया था इसके बाद जनवरी 2022 में वह अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेले थे।

टेस्ट टीम की घोषणा से कुछ दिन पहले, न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा था कि विलियमसन की चोट मामूली थी और उन्हें उम्मीद है कि बल्लेबाज पहले टेस्ट मैच से पहले पूरी फिटनेस हासिल कर लेगा।

मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे रचिन रवींद्र

वहीं न्यूजीलैंड के स्क्वॉड की बात करें तो रचिन रविंद्र साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नए रोल में नजर आएंगे, वह टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। हैनरी निकोल्स के टीम में ना होने के चलते रचिन के बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव हुआ है।

रचिन रविंद्र विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के साथ जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। फिलिप्स ने अभी तक तीन टेस्ट खेले हैं, मगर यह घर पर उनकी पहली टेस्ट सीरीज होगी। वहीं तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के हैमिल्टन को पहली बार न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में चुना गया है। वह हैमिल्टन में खेले जाने वाले दूसरे मैच के लिए टीम में शामिल होंगे। वहां उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के* (केवल दूसरे टेस्ट के लिए), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग

close whatsapp