पत्नी को छोड़ किस विदेशी बाला संग नाच रहे हैं कप्तान हार्दिक?
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर हो रही है काफी वायरल।
अद्यतन - अप्रैल 22, 2022 12:03 अपराह्न

कप्तान बनते ही हार्दिक पांड्या के अच्छे दिन आ गए हैं, जहां उनकी कप्तानी में गुजरात टीम जमकर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका पर टॉप में बनी हुई है। वहीं कप्तान हार्दिक बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी खुद को साबित कर रहे हैं, जिसके बाद टीम इंडिया के लिए उनकी वापसी की राह आसान होती जा रही है। इन सबके बीच इंटरनेट की दुनिया में एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जो हार्दिक पांड्या से जुड़ी हुई है और इस तस्वीर को देख एक बार के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे।
कप्तान हार्दिक पांड्या किस लड़की के साथ डांस कर रहे हैं भाई?
कप्तान हार्दिक पांड्या का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है, जहां उन्हें टीम इंडिया में पहुंचने से पहले काफी मुश्किल दिन देखे थे। लेकिन वक्त के साथ सब कुछ बदल गया, एक समय हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी हुआ करते थे, फिलहाल वो काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। मुंबई टीम से अलग होने के बाद हार्दिक का प्रमोशन हुआ और वो गुजरात टीम के कप्तान बन गए। जिसके बाद हार्दिक अपनी कप्तानी और खेल में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और सभी को अपने खेल से जवाब दे रहे हैं।
*इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर हो रही है काफी वायरल।
*अमेरिकन रैपर Doja Cat के स्टेज शो की है ये वायरल तस्वीर।
*इस तस्वीर में पीछे डांस कर रहा शख्स लग रहा है हार्दिक पांड्या जैसा।
*सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर बनाए जा रहे हैं अलग-अलग मीम।
ये तस्वीर तेजी से हो रही है काफी ज्यादा वायरल
BHAII HARDIK PANDYA? pic.twitter.com/SEr4vZp2v3
— prakriti (@stfuprak) April 19, 2022
गुजरात टीम कर रही है धमाकेदार प्रदर्शन
दूसरी ओर कप्तान पांड्या अपने हर एग्जाम में पास हो रहे हैं, जहां गुजरात की टीम लगातार जीत की कहानी लिखती जा रही है। इस सीजन की अंक तालिका में टॉप पर मौजूद गुजरात टीम ने अभी तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 5 जीते हैं और सिर्फ 1 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।