जानें इशान किशन के दोहरे शतक के बाद DK ने उन्हें बिल्ली और बाकी ओपनरों को कबूतर क्यों कहा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानें इशान किशन के दोहरे शतक के बाद DK ने उन्हें बिल्ली और बाकी ओपनरों को कबूतर क्यों कहा?

किशन ने 131 गेंदो में 210 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

Dinesh Karthik and Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)
Dinesh Karthik and Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)

10 दिसंबर, शनिवार को भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इशान किशन ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बता दें कि इस मैच में इशान चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

मैच में इशान ने 131 गेंदों में 210 रनों की तूफानी पारी खेली और इस पारी के दौरान उन्होंने 24 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। साथ ही उन्होंने सबसे तेज दोहरे शतक के मामले में पूर्व वेस्टइंडीज दिग्गज क्रिस गेल का भी रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। किशन की इस शानदार पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश के सामने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया।

इशान किशन की पारी के बाद क्रिकेट जगत ने उनके इस पारी को जमकर सराहा। इस बीच इशान किशन की बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी को लेकर अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है।

डीके ने इशान को बताया बिल्ली

बता दें कि मैच में भारत के बांग्लादेश के खिलाफ 227 रनों से जीत दर्ज करने के बाद क्रिकबज पर दिनेश कार्तिक ने इशान किशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। डीके ने कहा, पहले पांच ओवर के बाद जिस तरह इशान ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया, वो देखना शानदार था।

डीके ने आगे कहा, मैच के दौरान उसने जिस तरह के शाॅट खेले, उसने गेंदबाजो को निशाने पर लिया। इस दोहरे शतक की सुंदरता थी, उसका 160 का स्ट्राइक रेट और यह करना वाकई एक खास उपलब्धि है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरा शतक 41 गेंदों पर आया जो बहुत कुछ कहता है।

यही कारण है कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें इतनी ऊंची कीमत पर खरीदा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डीके ने कहा, वह उनमें से हैं जो प्रदर्शन करने वाला है। यह कई तरह बिल्ली को कबूतरों के बीच रखने जैसा है।

यहां हम आपको डीके के कहने का मतलब समझाते हैं। जिस प्रकार अगर बिल्ली को कबूतरों के साथ रखा जाए, तो कबूतरों को खतरा होता है। वैसे ही इस पारी के बाद इशान किशन की मौजूदगी से अन्य ओपनर बल्लेबाजों की जगह खतरे में पड़ गई है। इसी बात को डीके अपने बयान में कहने का प्रयास कर रहे हैं।

close whatsapp