WPL 2024 Auction: चंडीगढ़ की इस युवा खिलाड़ी की किस्मत चमकी, गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपए की लगाई बोली
गुजरात जायंट्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी काशवी गौतम को दो करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
अद्यतन - Dec 9, 2023 5:05 pm

महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। बता दें, सभी 5 टीमें इस ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लग रही है। इसी के साथ गुजरात जायंट्स ने अनकैप्ड खिलाड़ी काशवी गौतम को दो करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। अभी तक काशवी गौतम महिला प्रीमियर लीग में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुकी है।
इससे पहले किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी के ऊपर इतनी बड़ी बोली नहीं लगी है। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख रुपये था। यानी उन्हें अपने बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा दाम मिला। बता दें, काशवी गौतम ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ की बदौलत सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी में हैट्रिक लगाकर विकेट का 5 विकेट हासिल किए थे।
यही नहीं काशवी गौतम गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकती है। पिछले संस्करण वो महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में नहीं बिकी थीं, लेकिन उन्हें अपनी गति बढ़ाने की सलाह दी गई थी। उन्होंने इस पर काम किया और घरेलू क्रिकेट में काशवी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
यहां देखें: WPL 2024 Auction Live
भारतीय महिला क्रिकेट में अच्छी तेज गेंदबाजों की कमी है। इसी का फायदा काशवी को मिला। गुजरात के अलावा यूपी और आरसीबी की टीम भी काशवी गौतम को खरीदने के लिए पूरी कोशिश कर रही थीं, लेकिन दोनों टीमों के पर्स में इतने पैसे ही नहीं थे। इसी वजह से काश्वी को गुजरात की टीम अपने साथ जोड़ने में सफल रही।
अनकैप्ड खिलाड़ी आगामी संस्करण में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी
आपको बता दें कि सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों में 4.14 की इकॉनमी के साथ 12 विकेट लिए थे। वह हांगकांग में एसीसी इमर्जिंग टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय की अंडर-23 टीम का हिस्सा थीं। हाल ही में वह A सीरीज के दौरान दो मैचों का हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने भारत A के लिए तीन विकेट लिए थे।