बाबर आजम के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
तमाम पाकिस्तानी प्रशंसक यही उम्मीद कर रहे होंगे कि बाबर आजम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।
अद्यतन - Oct 15, 2022 7:42 pm

आज यानी 15 अक्टूबर को पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भाग ले रही सभी टीमों के कप्तानों के साथ मनाया। दरअसल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था जिसमें सभी 16 टीमों के कप्तानों ने हिस्सा लिया था। तमाम पत्रकारों ने सभी टीमों के कप्तानों से तमाम सवाल पूछे।
यह जानते हुए कि बाबर आजम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, मेजबान और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने केक लाकर पाकिस्तानी कप्तान का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। बता दें, बाबर आजम स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंग्टन के साथ बैठे हुए थे जब फिंच ने उन्हें केक देकर आश्चर्यचकित कर दिया।
सिर्फ यही नहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की डिजिटल टीम ने पाकिस्तानी कप्तान के लिए एक हरे रंग के केक का इंतजाम किया हुआ था जो आजम ने तमाम टीमों के कप्तानों के सामने काटा। इसका वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।
क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने ट्विटर के जरिए बाबर आजम को जन्मदिन की दी बधाई:
Special guests for the birthday of 🇵🇰 ©️! 🎊😊
We invited all the team captains at the @T20WorldCup to celebrate Babar Azam's birthday 🎂🙌 pic.twitter.com/WZFzYXywsO
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 15, 2022
A star-studded guestlist 🤩
Here's wishing #TeamPakistan skipper Babar Azam a happy birthday 🎂#T20WorldCup
— ICC (@ICC) October 15, 2022
Bobby @HarisRauf14 phir naraz ho gya hai isko cake nai mila https://t.co/Ajro2i1n1A
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) October 15, 2022
A tight hug & lot of love on occasion of your birthday Skipper @babarazam258. Happy Birthday & have a great day.🤗♥️🎂 pic.twitter.com/3sl1K5bQoP
— Shahnawaz Dahani (@ShahnawazDahani) October 15, 2022
Playing Cricket is an art and your batting style and class will always witness it.
Happy birthday! #KingBabarAzam#YehHaiKarachi #BabarAzam #HappyBirthday #Cricket #Batting #style #t20 #Pakistan pic.twitter.com/eR2NgK1h5s
— Karachi Kings (@KarachiKingsARY) October 14, 2022
Saalgirah bohat bohat Mubarak ho Kaptaan @babarazam258 🐐 pic.twitter.com/tZqoDs2khu
— Iftikhar Ahmad (@IftiMania) October 14, 2022
– Happy Birthday Bobby and all the best for the World T20 in Australia. Let's win this one and make Pakistan and Pakistanis proud in Melbourne again 🇵🇰🏏#PakistanZindabad pic.twitter.com/T4RC9tBEMI
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) October 15, 2022
2 unseen pictures, 2 unknown moods of Bobs 😂
Wishing a very happy birthday to my brother from another mother @babarazam258 🎂, khush raho hansty or hansaty raho. Love you buddy ❤️ pic.twitter.com/CSsaiPyccP
— Imam Ul Haq (@ImamUlHaq12) October 15, 2022
Happy birthday boby bhai🎂🥰@babarazam258 pic.twitter.com/Pr9uNr57Ef
— Haris Rauf (@HarisRauf14) October 15, 2022
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे बाबर आजम
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम इस समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार है। उन्होंने अभी तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। चाहे कोई भी प्रारूप हो बाबर आजम को दुनिया के इस समय के टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। हाल ही में पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड में खेली जा चुकी त्रिकोणीय सीरीज को अपने नाम किया था। इस सीरीज में बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।
तमाम पाकिस्तानी प्रशंसक यही उम्मीद कर रहे होंगे कि बाबर आजम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। बता दें, अगर पाकिस्तानी टीम को यह मुख्य टूर्नामेंट का कप अपने नाम करना है तो बाबर आजम का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी।