‘चीजों को आसान बनाने का कोशिश करता हूं’- अपनी कप्तानी शैली को लेकर बोले रोहित
एशिया कप 2022 में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे रोहित शर्मा।
अद्यतन - Aug 20, 2022 11:47 am

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस वक्त शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित के कप्तान बनने के बाद से भारत एक भी सीरीज नहीं हारा है। 35 वर्षीय रोहित फुल टाइम कप्तान बनने के बाद से टीम में अपने विचारों को सफलतापूर्वक स्थापित करने में सफल रहे हैं। इसी वजह से टीम इंडिया उनके नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
इस बीच हाल ही में रोहित शर्मा ने अपनी को लेकर अपने विचार साझा किए। उनकी कप्तानी की शैली के बारे में बात करते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि वह चीजों को सरल रखने की कोशिश करते है। रोहित ने कहा कि खिलाड़ियों और उनकी भूमिकाओं के बीच भ्रम की स्थिति कभी पैदा नहीं होने देते हैं।
अपनी कप्तानी शैली को लेकर बोले रोहित शर्मा
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी अपने इंटरव्यू के एक टीज़र में रोहित शर्मा ने कहा कि, ” मैंने मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी के साथ वर्षों में जो किया है और इस समय जब मैं भारत का नेतृत्व कर रहा हूं तो बस इसे बहुत ही सरल रखना चाहता हूं और चीजों को बहुत जटिल नहीं करता हूं।
उन्होंने कहा कि वे लोगों को पूरी स्वतंत्रता देते हैं अपने खेल में कुछ भी करने के लिए। उनका काम केवल उन्हें यह समझाना कि उनकी भूमिका क्या है। यही मैं खुद से उम्मीद करूंगा, यही मैं टीम के लिए करना चाहता हूं। खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भ्रम नहीं है।”
रोहित शर्मा का मानना है कि एशिया कप और टी 20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में प्रवेश करने से पहले टीम में मौजूद हर खिलाड़ी की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए। कप्तान ने कहा कि, भ्रम एक ऐसी चीज है जो आप नहीं चाहते हैं, खासकर जब आप एक हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट खेल रहे हों। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राहुल द्रविड़ के साथ मेरी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहे। मैं चीजों को सचमुच बहुत और बहुत सरल रखने की कोशिश करता हूं।
यहां देखिए रोहित का वो वीडियो
Step 1⃣ to keep us Believing in 💙 – 𝗞𝗲𝗲𝗽 𝗶𝘁 𝘀𝗶𝗺𝗽𝗹𝗲! 😉
Hear more about @ImRo45's mantras to a successful captaincy in an exclusive interview on #FollowTheBlues.
Every Sunday, 9 AM | Star Sports Network#BelieveInBlue #TeamIndia pic.twitter.com/ZAPM11IUwr
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 19, 2022