WI vs SA: पहले टेस्ट के खेल का तीसरा दिन हुआ समाप्त, केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान इस समय मुश्किल स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs SA: पहले टेस्ट के खेल का तीसरा दिन हुआ समाप्त, केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान इस समय मुश्किल स्थिति में

इस मैच के खेल के तीसरे दिन केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

Keshav Maharaj (Pic SOurce-X)
Keshav Maharaj (Pic SOurce-X)

इस समय वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच के खेल के तीसरे दिन केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से मेजबान टीम अपनी पहली पारी में बैकफुट पर आ गयी है।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 357 रन बनाए। टीम की ओर से पहली पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 182 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक छोर को संभाले रखा और कैरेबियन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स खेले। टेम्बा बावुमा के अलावा सलामी बल्लेबाज Tony De Zorzi ने 78 रनों का योगदान दिया।

इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। इसके अलावा एडन मार्करम 9, ट्रिस्टन स्टब्स 20,  David Bedingham 29, काइल वेरेने 39, Ryan Rickelton 19 और वियान मुल्डर ने नाबाद 41* रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में जोमेल वार्रिकान ने चार विकेट झटके, जबकि Jayden Seales ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं केमार रोच ने 2 विकेट हासिल किए।

केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। मेजबान ने शुरुआत काफी अच्छी की थी। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और मिकाइल लुइस ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। हालांकि, मिकाइल लुइस 35 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद ब्रेथवेट (35) कीसी कार्टी (42) ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। 100 आंकड़ा पार होने के बाद वेस्टइंडीज को बैक-टू-बैक झटके लगे। ब्रेथवेट और कीसी कार्टी के बाद Alick Althanaze तीन रन बनाकर चलते बने। तीसरा दिन का खेल खत्म होने तक जेसन होल्डर 13* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि केवम हॉज ने 11* रन बना लिए हैं।

केशव महाराज के अलावा अभी तक कोई भी अन्य दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज पहली पारी में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। लेकिन पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे। वेस्टइंडीज अभी भी अपनी पहली पारी में 212 रनों से पीछे है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?