IPL 2023: केएल राहुल की बल्लेबाजी को ‘Boring’ बताते हुए केविन पीटरसन ने दिया बड़ा बयान
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केएल राहुल ने 32 गेंदो में 39 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2023 11:22 पूर्वाह्न

आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को शुरूआत अच्छी मिली।
लेकिन टीम 20 ओवर के अंत तक 144 रन ही बना पाई और लखनऊ ने 10 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। केएल राहुल अपनी टीम के लिए 32 गेंदो में 39 रनों की पारी खेलते हुए नजर आए। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स पावरप्ले में मात्र 37 रन ही बना पाई थी। इसी बीच केविन पीटरसन केएल राहुल की धीमी बल्लेबाजी पर जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केएल राहुल और काइल मेयर्स के बीच पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी जरूर हुई। लेकिन क्रिकेट कमेंटटेटर केएल राहुल और काइल मेयर्स की धीमी बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए नजर आए थे।
केएल राहुल के धीमी बल्लेबाजी पर केविन पीटरसन का बड़ा बयान
क्रिकेट कमेंटटेटर केविन पीटरसन का कहना है कि, केएल राहुल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं वह टी-20 फॉर्मट के लिहाज से बिल्कुल भी उचित नहीं है। केविन पीटरसन ने केएल राहुल के बल्लेबाजी अप्रोच पर बात करते हुए कहा, ‘टीम कभी-कभी खिलाड़ियों के शून्य पर आउट होने का बुरा नही मानती है।’
आपको बता दें कि, ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ केएल राहुल पहला ओवर मेडल खेल गए। पावरप्ले के बाद लखनऊ का स्कोर 37 रन था। राहुल 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। उनकी यह बल्लेबाजी कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन को पसंद नहीं आई। दावा किया जा रहा है कि केविन पीटरसन ने लाइव कॉमेंट्री में कहा, ‘केएल राहुल को पावरप्ले में बल्लेबाजी करते देखना अब तक का सबसे बोरिंग काम है।’
केएल राहुल की बल्लेबाजी को लेकर केविन पीटरसन के बयान पर सोशल मीडिया पर फैंस मिली-जुली प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस पीटरसन की बात पर हामी भर रहे हैं। और वहीं कुछ फैंस केविन पीटरसन के बयान से नाखुश भी नजर आ रहे हैं।