डेविड बेकहम के साथ विराट कोहली की तुलना करते हुए केविन पीटरसन ने फेम को लेकर कह दी चौंकाने वाली बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड बेकहम के साथ विराट कोहली की तुलना करते हुए केविन पीटरसन ने फेम को लेकर कह दी चौंकाने वाली बात

विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है।

Kevin Pietersen, Virat Kohli and David Beckham. (Image Source: Getty Images)
Kevin Pietersen, Virat Kohli and David Beckham. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेट कमेंटेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) की तुलना दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) से की है।

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) महान फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) से भी बड़े स्टार हैं। अपनी इस बात को समझाते हुए पीटरसन ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान करोड़ों फैंस की उम्मीदों के दबाव से बखूबी निपटे हैं।

Virat Kohli के ऊपर एक अरब लोगों की उम्मीदों का बोझ होता है: Kevin Pietersen

सिर्फ इतना ही नहीं, क्रिकेट कमेंटेटर का यह भी मानना है कि किंग कोहली दुनियाभर के अन्य एथलीटों की तुलना में अपना जीवन अलग तरीके से जी रहे हैं। आपको बता दें, केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) इस समय भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बतौर कमेंटेटर काम कर रहे हैं।

केविन पीटरसन ने टॉकस्पोर्ट के हवाले से कहा: “आप लोग बहुत लंबे समय से फुटबॉल को कवर कर रहे हैं और आप इंग्लैंड में डेविड बेकहम के कद के बारे में जानते हैं। अब इस फेम को एक हजार से गुणा करें और यही भारत में विराट कोहली का कद और जीवन है। वह कुछ नहीं कर सकता।”

विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं केविन पीटरसन

केविन पीटरसन ने आगे कहा, “भारत में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली बिल्कुल अलग जिंदगी जी रहे हैं। विराट जब बल्लेबाजी या फील्डिंग के लिए मैदान में उतरते हैं, तो उनके ऊपर एक अरब लोगों की उम्मीदों का बोझ होता है। वह इससे अद्भुत तरीके से निपट रहे हैं, जो लाजवाब हैं।”

आपको बता दें, विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैंस से कोहली की प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह किया है। इस समय भारत हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?