क्रुणाल पांड्या को लेकर कायरन पोलार्ड ने साझा किया एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रुणाल पांड्या को लेकर कायरन पोलार्ड ने साझा किया एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट

हाल ही में लखनऊ और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में एमआई को मिली थी करारी हार।

Krunal Pandya & Kieron Pollard. (Photo Source: IPL/BCCI)
Krunal Pandya & Kieron Pollard. (Photo Source: IPL/BCCI)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार (24 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। मुंबई के सामने जीत के लिए 169 रन का टारगेट था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम कभी भी इस लक्ष्य को हासिल करती हुई नजर नहीं आई और आखिर में 36 रनों से पीछे रह गई। इस मैच में क्रुणाल पंड्या और कायरन पोलार्ड के बीच मजेदार और मजाकिया पल भी देखने को मिला।

आपको बता दें कि क्रुणाल पंड्या और पोलार्ड पिछले कई सालों तक मुंबई की टीम का हिस्सा रहे। लेकिन साल 2022 में क्रुणाल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हैं। दोनों दोस्त इस मैच में आमने-सामने थे और हालांकि आखिर में मुकाबला बराबर ही रहा। बाएं हाथ के स्पिनर पांड्या ने पोलार्ड को आउट किया। अपने आखिरी ओवर में क्रुणाल ने तीन विकेट लिए। इससे पहले, मैच में पोलार्ड ने क्रुणला को आउट किया था।

हालांकि पोलार्ड का विकेट लेने के बाद पांड्या काफी खुश नजर आए और उनका विकेट लेने के बाद उन्होंने कहा कि, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैंने पोलार्ड का विकेट लिया वरना वह पूरी जिंदगी मेरा दिमाग खाता रहता चूंकि उसने मुझे आउट किया था। यह 1-1 है और अब वह कम बोलेगा।”

अब उसी पर कायरन पोलार्ड ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पोलार्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “क्रुणाल पांड्या विकेट के कलेक्शन में आपका स्वागत है। आप जानते हैं कि मैं अपनी गेंदबाजी के लिए कितना गंभीर रहता हूं। आखिर में यह एक-एक था। मजा आया।”

यहां देखिए पोलार्ड का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kieron Pollard (@kieron.pollard55)

इस सीजन पोलार्ड का बॉल रहा है फ्लॉप

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को लगातार 8 हार का सामना करना पड़ा है, और उसकी एक वजह कायरन पोलार्ड का खराब प्रदर्शन भी है। पोलार्ड ने इस सीजन कुल अब तक 8 मुकाबले खेले हैं लकिन एक भी मैच में वो पुराने रंग में नजर नहीं आए हैं। पिछले पांच मुकाबलों में पोलार्ड के बल्ले से 19, 14, 25, 10 और 0 का स्कोर निकला है।

close whatsapp