IPL 2024: नुवान तुषारा की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखे KKR के बल्लेबाज, महज तीन ओवर में MI ने झटके तीन महत्वपूर्ण विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: नुवान तुषारा की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस दिखे KKR के बल्लेबाज, महज तीन ओवर में MI ने झटके तीन महत्वपूर्ण विकेट

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Nuwan Thusara (Pic Source-X)
Nuwan Thusara (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट तीन ओवर में ही गंवा दिए है।

नुवान तुषारा ने मुंबई इंडियंस की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की और फिल साल्ट, Angkrish Raghuvanshi और श्रेयस अय्यर को वापस पवेलियन की राह दिखाई। फिल साल्ट मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और तीन गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गए। युवा बल्लेबाज Angkrish Raghuvanshi ने मुंबई के खिलाफ शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन नुवान तुषारा की घातक गेंदबाजी के आगे उनकी एक ना चली। Angkrish Raghuvanshi 6 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए।

यही नहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। कोलकाता टीम की शुरुआत इस शानदार मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई है।

सुनील नारायण भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ निजी स्कोर पर हुए आउट

मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इनफॉर्म बल्लेबाज सुनील नारायण का विकेट हासिल किया। सुनील नारायण मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 8 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने उन्हें बोल्ड किया।

मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर के भीतर ही कोलकाता के चार विकेट ले लिए हैं। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है। उन्होंने 10 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि 7 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। वहीं कोलकाता की बात की जाए तो उन्होंने 9 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के 12 अंक हैं और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

रिंकू सिंह भी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट पीयूष चावला ने अपने नाम किया। बता दें, महज 6.1 ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 57 रन पर अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?