KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर रात में भी मैदान पर मेहनत कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर रात में भी मैदान पर मेहनत कर रहे हैं

KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक वीडियो किया है साझा।

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

KKR टीम अपने नए कप्तान यानी की श्रेयस अय्यर के अंडर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जहां टीम मैच दर मैच मजबूत बनकर सामने आ रही है। साथ ही कई क्रिकेट दिग्गज श्रेयस अय्यर की कप्तानी की तारीफ कर चुके हैं, वहीं KKR टीम के बाकी खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कप्तान अय्यर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, वहीं इस वीडियो में KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी मेहनत करने में लगे हुए हैं।

KKR को इस बार ट्रॉफी जीता कर दम लेंगे श्रेयस अय्यर!

कोलकाता नाईट राइडर्स टीम का सफर इस सीजन में शानदार चल रहा है, जहां टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम ने 3 मैच जीत दर्ज की है, तो 1 में टीम हार गई थी। वहीं टीम ने मुंबई के खिलाफ शानदार जीत अपने नाम की थी, इस मुकाबले में पैट कमिंस ने महज 14 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं आज टीम का सामना दिल्ली से है, उससे पहले कप्तान अय्यर कड़ी से कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं

*KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक वीडियो किया है साझा।
*जिसमें अय्यर रात के समय में भी कर रहे हैं कड़ी से कड़ी मेहनत।
*जमकर दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं कप्तान श्रेयस अय्यर।
*वहीं इस वीडियो को अभी तक कई लाख फैन्स कर चुके हैं लाइक।

कप्तान ने साझा किया है ये वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

कुछ दिनों पहले फिटनेस से जुड़े ये 2 वीडियो डाले थे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

दिल्ली से है आज टीम का मैच

वहीं KKR टीम का आज मुकाबला दिल्ली से होगा, जहां ये मैच दोपहर में खेला जाएगा। एक तरफ केकेआर शानदार फॉर्म में है, तो वहीं दिल्ली की टीम जीत की लय में लौटने के प्रयास से मैदान में उतरेगी।

close whatsapp