एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह को कभी मिली थी पोंछा लगाने की नौकरी
एक इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने बताया कि, उन्हें यहां तक पहुंचने में काफी संघर्ष का सामना कारण पड़ा।
अद्यतन - Apr 10, 2023 5:22 pm

आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में कोलकाता की टीम ने रिंकू सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जीत हासिल की। रिंकू सिंह ने इस मुकाबले में 22 गेंद पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली। उनकी शानदार प्रदर्शन के आगे गुजरात टाइटंस के गेंदबाज भी परेशान नजर आए।
बता दें रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई और साथ ही में उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बना डाले। उन्होंने आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा 29 रन बनाकर जीत दिलाई और रिकॉर्ड बनाया। अब उनके इस पारी के चर्चे हर तरफ हो रही है। वहीं मैच खत्म होने के बाद रिंकू सिंह ने इस बेहतरीन पारी का श्रेय अपने परिवार को दिया।
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष का सामना कारण पड़ा- रिंकू सिंह
एक इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने बताया कि उन्हें यहां तक पहुंचने में काफी संघर्ष का सामना कारण पड़ा। इस दौरान उन्हें पोंछा लगाने की नौकरी का भी ऑफर मिला लेकिन उन्होंने इस नौकरी को करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह क्रिकेट पर फोकस करना चाहते थे।
उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि, परिवार में 5 भाई हैं, पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे और हम पांच भाइयों से भी यह काम करवाते थे और जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई भी बाइक पर 2-2 सिलेंडर रख कर होटलों या घरों में डिलीवरी के लिए जाते थे। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे लेकिन मम्मी सपोर्ट करती थी। एक वक्त मुझे पोंछा लगाने की नौकरी मिली लेकिन मैंने मना कर दिया।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, एक टूर्नामेंट के लिए हमारे पास उतने पैसे नहीं थे तो मम्मी ने दुकान से एक हजार रूपये उधार लेकर दिए थे। बता दें कोलकाता नाईट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 80 लाख रूपये में खरीदा था। हालांकि रिंकू सिंह को 20 लाख रूपये की उम्मीद की थी, उनके लिए यह रकम काफी थे।