IPL 2023: आर्या देसाई को KKR ने अपने दल में किया शामिल
इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए मुकाबलों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात के आर्या देसाई को अपनी टीम में शामिल किया है।
अद्यतन - Apr 14, 2023 8:54 pm

इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए मुकाबलों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात के आर्या देसाई को अपनी टीम में शामिल किया है। इंडियन प्रीमियर लीग ने इस बात की घोषणा मीडिया रिलीज के द्वारा की। बयान में यह कहा गया है कि आर्या देसाई को KKR ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
हालांकि अभी तक इस चीज को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है कि आखिर आर्या ने किस खिलाड़ी को रिप्लेस किया। आर्या देसाई ने इसी साल गुजरात के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और तीन मुकाबलों में उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा।
बता दें, आर्या देसाई ने अभी तक एक भी सीनियर स्तर का मुकाबला नहीं खेला है। वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब IPL में आर्या देसाई को किसी फ्रेंचाइजी ने अपने खेमे में शामिल किया है।
इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है मुकाबला
बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें से दोनों ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेल रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में तीन मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर और कप्तान नितीश राणा इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं। गेंदबाजी भी उनकी इस समय काफी अच्छी रही है। फिलहाल दोनों टीमें अभी काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।