गजब! KKR टीम ने सोशल मीडिया के जरिए, Sanjiv Goenka को बिना नाम लिए कर दिया Troll
केएल राहुल को हार के बाद मालिक Sanjiv Goenka ने लगा दी थी लताड़।
अद्यतन - मई 11, 2024 3:02 अपराह्न

IPL के इस सीजन KKR टीम गजब का प्रदर्शन कर रही है, जहां 16 अंकों के साथ ये टीम टॉप बनी हुई है। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, ये वीडियो टीम के सह मालिक शाहरुख खान से जुड़ा है और इस वीडियो के जरिए LSG टीम के मालिक को Troll किया गया है। जिसके बाद इस वीडियो के कमेंट्स भी पढ़ने लायक है और वीडियो काफी ज्यादा ही वायरल हो चुका है अब।
आज है KKR टीम का मुकाबला
वहीं आज IPL 2024 में एक ही मैच खेला जाएगा, जहां KKR टीम का सामना मुंबई से होगा। एक तरफ मुंबई टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, तो वहीं कोलकाता टीम के खाते में अभी 16 अंक हैं और अगर आज अय्यर की टीम मैच जीत जाती है तो सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी 18 अंकों के साथ। वैसे टॉप चार में कोलकाता टीम के अलावा इस वक्त, राजस्थान टीम दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर SRH टीम है और चौथे स्थान पर इस वक्त CSK की सेना है।
Sanjiv Goenka को KKR टीम ने किया खुले आम Troll
*केएल राहुल को हार के बाद मालिक Sanjiv Goenka ने लगा दी थी लताड़।
*इस बीच KKR टीम ने SRK वीडियो शेयर कर Sanjiv Goenka को किया ट्रोल।
*जहां किंग खान के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- Lucky to have you
*फैन्स ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- Sanjiv Goenka को ट्रोल किया जा रहा है।
KKR टीम का ये वीडियो देख काफी कुछ समझ आ जाएगा आपको
मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हुआ मिलन
आज के मैच की संभावित प्लेइंग कुछ इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
मुंबई इंडियंस
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।