घरेलू क्रिकेट खेलने की तैयारी में हैं मोहम्मद शमी, अपनी टीम के साथ आए नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

घरेलू क्रिकेट खेलने की तैयारी में हैं मोहम्मद शमी, अपनी टीम के साथ आए नजर

UP के रहने वाले शमी ने बंगाल से खेला है अपना घरेलू क्रिकेट।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था, भले ही ये गेंदबाज शुरूआती मुकाबलों में नहीं खेला था। लेकिन जैसे ही शमी को मौका मिला, उन्होंने विकेटों की झड़ी लगा दी। वहीं अब ये गेंदबाज इन दिनों क्रिकेट से थोड़ा दूर है, लेकिन शमी सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव हैं और उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया है।

कैसा रहा था मोहम्मद शमी का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी के नाम सबसे ज्यादा विकेट थे, इस टूर्नामेंट में शमी ने कुल 11 में से कुल 7 मैच ही खेले थे। जिसमें उन्होंने 24 बल्लेबाजों को आउट किया था, वहीं सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ इस गेंदबाज ने 7 बल्लेबाजों को आउट किया था। दूसरी ओर इस समय तेज गेंदबाज ब्रेक पर है और वो अफ्रीका के खिलाफ वनडे के साथ-साथ टी20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे।

मोहम्मद शमी को आई अपनी घरेलू टीम की याद

*UP के रहने वाले शमी ने बंगाल से खेला है अपना घरेलू क्रिकेट।
*विजय हजारे ट्रॉफी के बीच बंगाल टीम से मिलने पहुंचा तेज गेंदबाज।
*सोशल मीडिया पर बंगाल टीम के साथ तस्वीरें की मोहम्मद शमी ने पोस्ट।
*वहीं तेज गेंदबाज से मिले बंगाल टीम के खिलाड़ी दिखे उत्साह से लबरेज।

एक नजर मोहम्मद शमी के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर

इस समय चोट से परेशान है ये तेज गेंदबाज

भले ही मोहम्मद शमी का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है, लेकिन इस समय रफ्तार का ये सौदागर चोट से परेशान है। जहां शमी को टखने में चोट लगी है और इसके इलाज के लिए वो फिलहाल मुंबई में हैं। अगर टेस्ट सीरीज से पहले वो फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह किसी और तेज गेंदबाज को लिया जाएगा। साथ ही विराट और रोहित भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे और टेस्ट सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे।

अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया कुछ प्रकार है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?