जिस व्यक्ति को अनुष्का शर्मा ने सिखाया था सफाई का पाठ अब उसने दिया सोशल मीडिया पर जवाब
अद्यतन - जून 17, 2018 12:43 अपराह्न

बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो कल से सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक व्यक्ति को सड़क पर कूड़ा फेकने पर काफी बुरी तरह से डांट रहीं थी. अभी तक इस वीडियो को लगभग 2 मिलियन लोग देख चुके है. जिसके बाद सभी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या अनुष्का शर्मा उस व्यक्ति के साथ शांत होकर बात नहीं कर सकती है.
जहाँ काफी सारे लोगों ने अनुष्का शर्मा के इस कदम की तारीफ करी तो वहीं कुछ ऐसे लोग है जिन्हें ऐसा लगता है कि अनुष्का को इतनी बुरी तरह से उस व्यक्ति के साथ नहीं पेश आना चाहिए था. सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया है.
विराट कोहली ने जब ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया तो उसमें उन्होंने इस बात की चिंता व्यक्त की क्या इस तरह से हम देश की सड़कों को साफ़ रख सकेंगे. विराट ने अपने लिखा कि “इन लोगों को सड़क पर कूड़ा फेंकते देखकर सही सबक सिखाया गया है. महंगी गाड़ियों में घूमने वाले इन लोगों के पास बिल्कुल भी दिमाग नहीं होता है. क्या ऐसे लोग देश को साफ़ रख सकेंगे ? यदि आप ऐसे कुछ भी होते हुए देखें तो उसे तुरंत रोकने का काम करें.”
कौन है वो व्यक्ति
जिस व्यक्ति को अनुष्का शर्मा ने सफाई का पाठ पढ़ाया था उसकी पहचान अरहन सिंह के रूप में हुयीं है जिन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये अनुष्का शर्मा का उन्हें सफाई का पाठ पढ़ाने पर अपनी तरफ से सफाई पेश करते हुए फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “उन्होंने गलती से कूड़ा अपनी कार से सड़क पर फेंक दिया था लेकिन जिस तरह से अनुष्का शर्मा ने उनके खिलाफ शब्दों का प्रयोग किया वह बेहद ही खराब था साथ ही विराट कोहली का वीडियो शूट करने को लेकर भी अरहन ने सवाल खड़े किये.”
यहाँ पर देखिये विराट का वीडियो :
https://twitter.com/imVkohli/status/1007952358310055937
यहाँ पर देखिये अरहन सिंह का वीडियो :
https://www.facebook.com/arhhan/posts/10156104029597771