KKR vs SRH Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, IPL Match-19 के लिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

KKR vs SRH Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, IPL Match-19 के लिए

आईपीएल 2023 का 19वां मैच कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। 

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 अब अपने तीसरे हफ्ते में पुहंच चुका है और सभी 10 टीमों के बीच शानदार और रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं अब टूर्नामेंट का 19वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

बता दें कि इस मैच को खेलने से पहले कोलकाता अपना पिछला मैच गुजरात के खिलाफ 3 विकेट से जीत कर आ रही है। तो वहीं हैदराबाद ने भी अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंदा था। इस हिसाब से दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

मैच जानकारी (MATCH DETAILS):

तारीख व दिन– 14 अप्रैल, शुक्रवार

स्थान- एडेन गार्डन, कोलकाता

मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे

मौसम– साफ रहेगा

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– कोलकाता

मैच के लिए दोनों टीमों (KKR vs SRH) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):

रिंकू सिंह, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, रहमनउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नारायण जगदीशन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा और लाॅकी फर्ग्यूसन।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), वाॅशिंगटन सुंदर, मार्को यान्सेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मार्कंडे।

KKR vs SRH पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

बता दें कि कोलकाता में यह आईपीएल का दूसरा मैच होने वाला है, और आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में केकेआर ने 204 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। तो वहीं मैच में एक बार फिर से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। टाॅस जीतकर कोई भी कप्तान गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।

Suggested Playing XI for KKR vs SRH Dream11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream11 Head to Head League):

रहमनउल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी (उपकप्तान), सुनील नारायण (कप्तान), मार्को यान्सेन, एडेन मार्करम, सुयश शर्मा और उमरान मलिक।

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग ( Dream11 Grand League):

रहमनउल्लाह गुरबाज, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, मार्को यान्सेन, एडेन मार्करम (उपकप्तान), वरूण चक्रवर्ती और उमरान मलिक।

close whatsapp