KKR vs SRH IPL 2024 Final Weather: क्या कोलकाता vs हैदराबाद मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल?
आज KKR और SRH के बीच खेला जाएगा IPL 2024 का फाइनल।
अद्यतन - May 26, 2024 10:55 am

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का फाइनल मुकाबला आज (26 मई) को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस दौरान केकेआर अपना तीसरा तो SRH दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच फिर से एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह बारिश की वजह से कई मैचों के नतीजे पर असर पड़ा। वहीं खिताबी मुकाबले पर भी बारिश का असर पड़ सकता है। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक चेन्नई में 26 मई को मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ह्यूमिडिटी 66 से 73 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।
KKR vs SRH IPL 2024 Final Weather: शनिवार शाम को चेन्नई में हुई थी बारिश
शनिवार को देर शाम चेन्नई में हल्की बारिश हुई, जिससे दोनों टीमों के ट्रेनिंग सेशन प्रभावित हुए। KKR को अपना ट्रेनिंग सेशन रद्द करना पड़ा था। वहीं अगर ये मैच रविवार को बारिश या किसी अन्य वजह से पूरा नहीं हो सका तो फाइनल के लिए रिजर्व डे भी है।
सोमवार को ये मुकाबला उसी जगह से शुरू होगा, जहां पिछले दिन रुका था। अगर मैच सोमवार को भी नहीं हो सका तो कोलकाता की टीम को विनर घोषित किया जाएगा, क्योंकि ग्रुप स्टेज में कोलकाता ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं और टेबल टॉपर रही है।
आपको याद होगा कि, आईपीएल 2023 फाइनल बारिश के कारण रिजर्व डे पर खेला गया था और वह भी मैच बाद में छोटा करना पड़ा था। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि केकेआर vs आरआर मैच पूरा खेला जाएगा। हालांकि, बारिश मैच में खलल डाल सकती है। लेकिन मैच के दौरान ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में काफी हद तक उम्मीद है कि मैच आज ही खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2024 Final KKR vs SRH: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला तो क्या होगा?