IPL 2024 Auction: KKR ने मिचेल स्टार्क को दिया शानदार Tribute, आप भी देखें ट्वीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 Auction: KKR ने मिचेल स्टार्क को दिया शानदार Tribute, आप भी देखें ट्वीट

मिचेल स्टार्क आईपीएल के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।

Mitchell Starc (Pic Source-Twitter)
Mitchell Starc (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन दुबई में हो रहा है। अभी तक कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जा चुकी है। इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क के ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ की बोली लगाई है। बता दें, मिचेल स्टार्क आईपीएल के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था और अब मिचेल स्टार्क इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं।जैसे ही मिचेल स्टार्क का नाम इस ऑक्शन में आया वैसे ही दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लेकर बोली की जबरदस्त जंग शुरू हो गई।
पहले ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि मुंबई इंडियंस मिचेल स्टार्क को आसानी से अपनी टीम में शामिल कर लेगा लेकिन उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स भी इस जंग में शामिल हो गई। यही नहीं गुजरात टाइटंस भी मिचेल स्टार्क को खरीदना चाहती थी लेकिन अंत में जीत कोलकाता नाइट राइडर्स की हुई।

हालांकि जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया वैसे ही उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मिचेल स्टार्क के खास ‘Iron Man’ Tribute को साझा किया।

यह रहा कोलकाता नाइट राइडर्स का ट्वीट:

फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। टीम का प्रदर्शन पिछले सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन आगामी संस्करण को वो जरूर अपने नाम करना चाहेंगे। मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। स्टार्क के IPL करियर की बात की जाए तो उन्होंने 27 मुकाबलों में 20.38 के औसत से 34 विकेट अपने नाम किए है। उन्होंने आईपीएल के 2015 सीजन में अपना आखिरी मुकाबला इस टूर्नामेंट का खेला था।

 

हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिचेल स्टार्क अपने शानदार फॉर्म में नजर नहीं आए थे लेकिन अब आगामी संस्करण में वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?